scorecardresearch

Bhoot Bangla Box Office Collection day 1: धुरंधर 2 के सामने फीकी पड़ी 'डकैत', अब मैदान में उतरी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', जानें कैसा रहा बॉक्स ऑफिस हाल

19 मार्च 2026 को सिनेमाघर में आई धुरंधर 2 आने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर एक छत्र राज कर रही है. धुरंधर 2 की कमाई को देखते हुए कई फिल्म के डेट टाले गए थे. अक्षय कुमार की भूत बंगला भी ऐसी ही थी. हालांकि धुरंधर 2 को रिलीज हुए 1 महीना होने वाला है और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है.

Bhoot Bangla Release and Dhurandhar Box Office collection Bhoot Bangla Release and Dhurandhar Box Office collection

बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' अब भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म की लगातार शानदार कमाई को देखते हुए कई मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट तक आगे बढ़ा दी थी. इसी लिस्ट में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी शामिल रही, जिसे पहले 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन मार्केट की स्थिति और 'धुरंधर 2' के दबदबे को देखते हुए इसकी रिलीज 17 अप्रैल कर दी गई. अब फिल्म के आने के बाद बॉक्स ऑफिस की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है.

महीनेभर बाद भी 'धुरंधर 2' का दबदबा कायम
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा राज किया है. एक महीने बाद भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही. भले ही रोजाना कमाई में हल्की गिरावट आई हो, लेकिन फिल्म अब भी करोड़ों में बिजनेस कर रही है.

गुरुवार को रिलीज के 29वें दिन फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं शुक्रवार को 30वें दिन 2.70 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 1105.84 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है और यह पहले ही ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर चुकी है.

'डकैत' नहीं दिखा पाई दम
'धुरंधर 2' के बाद रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' दर्शकों पर खास असर छोड़ने में नाकाम रही. जहां एक तरफ 'धुरंधर 2' अब भी मजबूती से टिकी हुई है, वहीं 'डकैत' की मौजूदगी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा महसूस नहीं हुई. दर्शकों का ध्यान अब भी बड़ी फिल्मों पर ही बना हुआ है. फिल्म ने अब तक लगभग 30 करोड़ का बीजनेस किया है, जोकि काफी कम आकड़ा है.

'भूत बंगला' की ओपनिंग पर नहीं दिखा उछाल
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' ने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म की ओपनिंग को लेकर काफी उम्मीदें थीं, खासकर इसलिए क्योंकि लंबे समय बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ आई है.

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की. इससे पहले गुरुवार को हुए पेड प्रिव्यू से 3.50 करोड़ रुपये आए थे. इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

बजट के हिसाब से कैसी रही भूत बंगला की शुरुआत?
भले ही फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की हो, लेकिन अगर इसे बजट के हिसाब से देखा जाए तो शुरुआत को औसत माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

आमतौर पर अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का करीब 10 फीसदी कमाती है तो उसे औसत शुरुआत माना जाता है. 20 फीसदी को अच्छा और उससे ऊपर को शानदार संकेत समझा जाता है. ऐसे में 'भूत बंगला' ने फिलहाल ठीक-ठाक शुरुआत की है.

सब की नजर वीकेंड पर
अब सबकी नजर वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है. अगर फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छी ग्रोथ दिखाती है, तो इसका आगे का सफर मजबूत हो सकता है. साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि 'धुरंधर 2' के मजबूत कलेक्शन के बीच 'भूत बंगला' कितना टिक पाती है.

ये भी पढ़ें