scorecardresearch

1000 करोड़ की हुई Dhurandhar, 21 दिन में उठी ऐसी सुनामी कि बड़ी-बड़ी फिल्में हो गई इसके आगे धराशायी

धुरंधर ने 21 दिनों में कुल 1006.7 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद 'धुरंधर' ने एनिमल और स्त्री 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
Dhurandhar Dhurandhar
हाइलाइट्स
  • 21 दिन में धुरंधर बनी 2025 की सबसे बड़ी फिल्म

  • धुरंधर ने 21 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और क्रिसमस के मौके पर जबरदस्त कमाई करते हुए इसने 1000 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर ली है. इस वीकेंड धुरंधर को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' से कड़ी टक्कर मिल रही थी, इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा.

क्रिसमस पर 28 करोड़ की कमाई
'धुरंधर' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 218 करोड़, दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ की शानदार कमाई की. तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन कमजोर नहीं पड़ी. फिल्म ने 15वें से 20वें दिन के बीच 160.70 करोड़ बटोरे, जबकि क्रिसमस डे पर अकेले 28.60 करोड़ की कमाई की.

21 दिनों में कितनी हुई कमाई?
फिल्म के प्रोड्यूसर जियो स्टूडियोज के मुताबिक,

भारत में नेट कलेक्शन: 668.80 करोड़

भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 789.18 करोड़

ओवरसीज कलेक्शन: 217.50 करोड़

इस तरह धुरंधर ने 21 दिनों में कुल 1006.7 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद 'धुरंधर' ने एनिमल और स्त्री 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब यह फिल्म बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लीग में शामिल हो गई है.

धुरंधर को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और सह-निर्मित किया है. फिल्म को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. रणवीर सिंह फिल्म में हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान के लियारी इलाके में एक बलोच गैंग में घुसपैठ करने के मिशन पर भेजा जाता है.

'धुरंधर 2' की भी हो चुकी है घोषणा
फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' की भी घोषणा कर दी है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी के साथ-साथ सभी साउथ इंडियन भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.