scorecardresearch

Drishyam 3 Day 2 Box Office Collection: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन धमाका; 177 करोड़ के पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. दो दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 177.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म जल्द विश्व भर में 200 का आंकड़ा पार कर सकती है.

Advertisement
Drishyam 2 Box Office collection Drishyam 2 Box Office collection

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. दूसरे दिन ही फिल्म ने कमाई का नया रिकार्ड दर्ज किया है. अगर इसी रफ्तार से फिल्म चली तो इस रविवार फिल्म विश्व भर में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा आराम से पार कर सकती है. रिलीज के दूसरे दिन भारत में 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. दूसरे दिन का यह कलेक्शन 16,868 शोज से आया है. इसके साथ ही फिल्म की अब तक की भारत में कुल कमाई 138.60 करोड़ रुपये ग्रॉस और 115.50 करोड़ रुपये नेट हो गई है.

विदेशों में भी जारी है फिल्म की कमाई
'दृश्यम 3' का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी में भी देखने को मिल रहा है. फिल्म ने दूसरे दिन भारत के बाहर भी अच्छा कारोबार किया. दृश्यम ने ओवरसीज से दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस कमाई के बाद विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 38.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं भारत और ओवरसीज की कमाई को जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 177.10 करोड़ रुपये हो चुका है. 

इस साल की दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म ओपनिंग
बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के आंकड़ों में भी 'दृश्यम 3' ने अपनी जगह बनाई है. फिल्म की ओपनिंग इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में दूसरे नंबर पर है. इस लिस्ट में फिल्म से आगे सिर्फ 'धुरंधर: द रिवेंज' है. लेकिन अगर बॉलीवुड के इतिहास की बात करें तो 'दृश्यम 3' की ओपनिंग तीसरे नंबर आती है. इसके आगे इसी साल आई फिल्म 'धुरंधर 2' और 2023 में आई शाहरुख की फिल्म 'जवान' का नाम आता है.

फिर साथ आए विजय सालगांवकर और बाकी स्टार्स
फिल्म की कहानी में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी फिल्म का हिस्सा हैं. इसके अलावा सौरभ शुक्ला भी दूसरे पार्ट से अपने किरदार को आगे बढ़ाते हुए कैमियो में दिखाई दे रहे हैं. 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में इन कलाकारों की वापसी भी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी का हिस्सा बनी हुई है.
 

ये भी पढ़ें