Sunil Grover (Instagram @whosunilgrover)
Sunil Grover (Instagram @whosunilgrover)
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह घाट के किनारे जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास कई अन्य लोग और साधु-संत भी आराम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने किसी तरह के स्टार स्टेटस या दिखावे की परवाह नहीं की. वीडियो पोस्ट करते हुए सुनील ने सिर्फ तीन शब्द लिखा 'तारे जमीन पर'. वीडियो के बैकग्राउंड में महाकाल से जुड़ा भक्ति गीत सुनाई दे रहा है, जिसने इस वीडियो को और भी खास बना दिया. अगर किसी कलाकार का नाम डाउन टू अर्थ में आएगा तो उनमें से एक सुनील भी होंगे.
फैंस ने की जमकर तारीफ
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने 'जय महाकाल' लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. वहीं कुछ लोगों ने सुनील की सादगी को सलाम किया. एक यूजर ने लिखा, 'एक ही दिल कितनी बार जीतोगे?' जबकि दूसरे ने कहा, 'कमाल के इंसान और शानदार कलाकार हैं सुनील ग्रोवर.' पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.
काशी के घाट का बताया जा रहा वीडियो
हालांकि सुनील ग्रोवर ने वीडियो के साथ लोकेशन शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह वीडियो काशी के किसी घाट का हो सकता है. वीडियो में दिख रहा माहौल और धार्मिक वातावरण लोगों को वाराणसी की याद दिला रहा है.
आध्यात्मिकता से जुड़ा है सुनील का खास लगाव
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर का आध्यात्मिक रुप देखने को मिला हो. वह अकसर अपनी यात्राओं और धार्मिक स्थलों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. ट्रैवलिंग और अलग-अलग जगहों की संस्कृति को करीब से जीना उन्हें पसंद है.
सादगी ही बन गई पहचान
सुनील ग्रोवर उन कलाकारों में शामिल हैं, जो अपनी सरलता के कारण भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. कभी वह सब्जी बेचते हुए वीडियो शेयर करते हैं, तो कभी रिक्शा चलाते नजर आते हैं. यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ा इंसान भी मानते हैं.
ये भी पढ़ें