Theatre and OTT release during 18 june to 30 june 2026
Theatre and OTT release during 18 june to 30 june 2026
जून का आधा महीना खत्म हो चुका है, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है. मतलब महीने के हाल्फ में अभी कई फिल्में और OOT रिलीज होने को तैयार बैठी हैं. आप भी अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें, क्योंकि ये सभी फिल्म और सीरिज काफी कमाल की हैं और तो और कई बड़े स्टार इनमें नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार से लेकर मोहनलाल तक आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार बैठे हैं.
थिएटर में लौट रही है 'कॉकटेल' की याद
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल Cocktail 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस बार कहानी सिर्फ लव ट्रायंगल तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि रिश्तों के नए आयाम दिखाए जाएंगे.
26 जून को होगा फिल्मों का बड़ा क्लैश
26 जून का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस दिन पंजाबी फिल्म Carry On Jatta रिलीज होगी, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
इसी दिन Welcome To The Jungle भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं.
इसके अलावा Super Girl भी 26 जून को रिलीज होने वाली है, जो सुपरहीरो जॉनर पसंद करने वाले दर्शकों को आकर्षित कर सकती है.
19 जून को आएंगी ये नई फिल्में
19 जून को Engal Thangam और LGBT: Legal Battle भी रिलीज होने जा रही हैं. दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है और अपने-अपने विषय की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं.
OTT पर आने वाली फिल्में
Drishyam 3
जॉर्जकुट्टी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद Drishyam 3 अब 18 जून 2026 को Amazon Prime Video पर दस्तक देने जा रही है। मोहनलाल स्टारर इस फिल्म में एक बार फिर चौंकाने वाले ट्विस्ट, परिवार से जुड़े बड़े राज और सांसें थाम देने वाला सस्पेंस देखने को मिलेगा। अगर आपको थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए।
नेटफ्लिक्स पर आएगी इमोशनल कहानी
19 जून को Netflix पर Voicemails For Isabelle रिलीज होगी. यह एक इमोशनल ड्रामा है, जिसकी कहानी रिश्तों और यादों के इर्द-गिर्द घूमती है.
जियोहॉटस्टार पर लौटेंगे लोकप्रिय शो
वेब सीरीज पसंद करने वालों के लिए 19 जून खास रहने वाला है. Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 इसी दिन JioHotstar पर रिलीज होगा. पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद अब दूसरा सीजन आ रहा है.
वहीं Save The Tigers Season 3 भी 19 जून को ही JioHotstar पर स्ट्रीम होगा. कॉमेडी और फैमिली ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज अच्छा विकल्प हो सकती है.
आखिर थिएटर जाएं या OTT?
अगर आप बड़े पर्दे का अनुभव पसंद करते हैं तो Cocktail 2, Carry On Jatta और Welcome To The Jungle आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. वहीं अगर घर बैठे एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो Drishyam 3, Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 और Save The Tigers 3 आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें