scorecardresearch

Greater Noida West Viral Video: सोसाइटी की बालकनी से लटकी युवती, 'लॉकअप' शो देखते हुए बहस के बाद हुआ हंगामा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से लटकी एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक युवक फ्लैट की बालकनी में खड़ा होकर युवती को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि सामने की इमारत में रहने वाले लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे हैं.

greater noida west society viral vide greater noida west society viral vide

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो में एक युवती बालकनी से लटकी हुई दिखाई दे रही है, जबकि एक युवक उसे बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. सामने की इमारत में रहने वाले लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी का है मामला
बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह के अनुसार, वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी का है. यह घटना 26 जुलाई 2026 की बताई गई जा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और युवती से पूछताछ की. जांच में उनकी पहचान गरिमा और मोहित, निवासी मेरठ, के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक दोनों आपसी सहमति से साथ रह रहे हैं.

बहस के बाद बालकनी तक पहुंचा मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना के समय दोनों घर में बैठकर 'लॉकअप' शो देख रहे थे. शो के एक दृश्य को लेकर दोनों के बीच अलग-अलग राय थी. इसी बात पर बहस शुरू हो गई. थाना प्रभारी के मुताबिक, बहस के दौरान युवती बालकनी में जाकर खड़ी हो गई. इसी दौरान सामने की बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने उसे देखा और पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पूरे मामले की जांच की गई. युवक और युवती से बातचीत की गई है. फिलहाल किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है और मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है. अधिकारियों के अनुसार, मामले में फिलहाल किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या है 'लॉकअप' शो?
'लॉकअप' (Lock Upp) एक रियलिटी शो है, जिसमें कई चर्चित चेहरे हिस्सा लेते हैं. शो के दौरान प्रतियोगियों को अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं और कई बार उनके बीच तीखी बहस, विवाद और टकराव भी देखने को मिलता है. यही वजह है कि शो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती है. हालांकि, पुलिस के अनुसार इस मामले में दोनों के बीच बहस की वजह शो के एक सीन को लेकर अलग-अलग प्वाइंट ऑफ व्यू था.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई लोगों ने युवती की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ लोगों ने बिना पूरी जानकारी के अलग-अलग दावे भी किए.
(इनपुट- अरुण त्यागी)

ये भी पढ़ें