scorecardresearch

Happy Birthday Vicky Kaushal : लाखों दिलों की धड़कन बढ़ाने वाले विक्की कौशल की अफेयर लिस्ट, बॉलीवुड की इन हसीनाओं को कर चुके हैं डेट

आज विक्की कौशल अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं. विक्की मेथड एक्टिंग की बदौलत बॉलीवुड में बड़ा नाम कमा रहे हैं. अभिनात पंजाब के होशियारपुर से हैं लेकिन, उनका जन्म 16 मई 1988 को मुम्बई के चॉल में हुआ था.

Advertisement
कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा चुका है विक्की कौशल का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा चुका है विक्की कौशल का नाम
हाइलाइट्स
  • आज विक्की कौशन अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं

  • उनका जन्म 16 मई 1988 को मुंबई के चॉल में हुआ था

करोड़ों लड़कियों के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाले बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का आज जन्मदिन है. इनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेकरार रहती हैं. बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाले विक्की की डेटिंग लिस्ट कुछ ज्यादा लंबी नहीं रही है लेकिन, वह हमेशा ही अपने अफैयर्स को लेकर चर्चाओं में रहे हैं. हालांकि, अब शादी के बाद इन चर्चाओं पर भी विराम लग चुका है. 

विक्की कौशल का नाम शादी से पहले कई एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है. इस लिस्ट में तापसी पन्नू से लेकर हरलीन सेठी तक शामिल है.  अपनी प्रेम कहानियों को लेकर वह कई बार लाइमलाइट में रह चुके हैं. विक्की कौशल, कटरीना के साथ रिलेशन में आने से पहले हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे. दोनों एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को पब्ल‍िकली भी अनाउंस कर चुके थे लेकिन, उनकी यह प्रेम कहानी पूरी नहीं हो सकी. 

इन एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा चुका है नाम

इसके अलावा विक्की कौशल का नाम तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), आलिया भट्ट (Aalia Bhatt) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के साथ भी जोड़ा जा चुका है. यहां तक की फिल्म सरदार उधम के  रिलीज के समय बनिता संधू संग भी उनका अफेयर एंगल चर्चाओं में रहा. हालांकि, दोनों में से किसी का भी इसपर कभी कोई रिएक्शन नहीं मिला. 

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म मसान के बाद विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी के अफेयर को लेकर भी खूब हवा मिली थी. ऐसा माना जा रहा था कि दोनों ही फिल्म के सेट पर एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे. 

कुछ ऐसे की थी बॉलीवुड में एंट्री

विक्की को घर वालों ने इंजीनियरिंग कराई थी. कुछ समय उन्होंने विदेश में टेली कम्युनिकेशन इंजीनियर की नौकरी भी की लेकिन, जब दिल अटका हो एक्टिंग में तो विदेश रास कैसे आ जाए. एक्टिंग के लिए दिवानगी रखने वाले इस अभिनेता ने विदेश छोड़ा, करियर भी छोड़ा और नए सिरे से शुरुआत करने की ठान ली. फिर क्या था अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के साथ उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई और अब वह फिल्मी जगत के जाने-माने फाइन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं.

हालांकि, पिता श्याम कौशल के बॉलीवुड में बतौर एक्शन डायरेक्टर होने के कारण उनके बॉलीवुड कनेक्शन भी रहे लेकिन, आज तक अपना नाम बरकरार रखने वाले विक्की की एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि फिल्म जगत में अब तक उनका चार्म भी बरकरार है. 

ये भी पढ़ें: