Samay Raina Roasts Badshah
Samay Raina Roasts Badshah
India's Got Latent 2 Bonus Episode स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के बोनस एपिसोड में रैपर बादशाह को ऐसा रोस्ट किया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. समय ने बादशाह के सामने यो यो हनी सिंह का नाम लिया और 'ब्राउन रंग' गाने का भी जिक्र कर दिया. हालांकि इस दौरान बादशाह खुद भी हंसते नजर आए और वह हस-हस कर लौट-पोट हो गए.
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में आया खास बोनस एपिसोड
समय रैना ने सोमवार को अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का एक बोनस एपिसोड रिलीज किया. इस एपिसोड में रैपर बादशाह के साथ यूट्यूबर सौरव जोशी और हर्ष लिंबाचिया भी नजर आए. एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके कई क्लिप वायरल होने लगे. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा शो के आखिर में हुए समय के रोस्ट की रही.
माइक हाथ में आया तो शुरू हुआ रोस्ट
शो के एक वायरल क्लिप में एक शख्स के माइक से अलग तरह की आवाज निकलती है. समय ने इसी मौके का फायदा उठाया और माइक हाथ में लेकर गाना शुरू कर दिया. उन्होंने बादशाह को देखते हुए यो यो हनी सिंह का नाम लिया और फिर 'ब्राउन रंग' गाने का जिक्र किया. समय की इस रोस्टिंग पर बादशाह भी हंसते हुए नजर आए.
हनी सिंह का नाम लेकर बादशाह को छेड़ा
समय ने अपने गाने के जरिए बादशाह को हनी सिंह के नाम पर छेड़ा. उन्होंने कहा कि वह यो यो हनी सिंह के फैन हैं और इसके बाद 'ब्राउन रंग' का जिक्र किया. इसी वजह से यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर कई लोगों को समय का यह अंदाज पसंद आया और कुछ यूजर्स ने उनके रोस्ट को 'एपिक' तक बताया.
'ब्राउन रंग' को लेकर क्या है विवाद?
दरअसल, 'ब्राउन रंग' गाने को लेकर बादशाह और यो यो हनी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों की तरफ से इस गाने के क्रेडिट को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं. इसी पुराने विवाद के बीच समय रैना ने शो में 'ब्राउन रंग' का नाम लेकर बादशाह को रोस्ट किया. इस पूरे मामले में दोनों रैपर के बीच क्रेडिट को लेकर काफी बहस हो चुकी है. हनी सिंह ने बादशाह को लेकर कहा था कि वह उनके ग्रुप 'माफिया मुंडीर' का हिस्सा नहीं थे, जबकि बादशाह खुद को इस ग्रुप का हिस्सा मानते रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह कई बार कह चुके हैं कि वह हनी सिंह के साथ चल रही लड़ाई को खत्म करना चाहते हैं. हालांकि, हनी सिंह की तरफ से ऐसा रुख नहीं रहा. इसी पुराने विवाद की वजह से समय का 'ब्राउन रंग' वाला मजाक और भी ज्यादा चर्चा में आ गया.
हर्ष लिंबाचिया भी बने समय के निशाने पर
सिर्फ बादशाह ही नहीं, समय रैना ने शो में हर्ष लिंबाचिया को भी रोस्ट किया. उन्होंने हर्ष को भारती सिंह का नाम लेकर छेड़ा. हालांकि, सोशल मीडिया पर समय और बादशाह के बीच हुआ रोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. वायरल क्लिप पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने समय की इस रोस्टिंग को काफी मजेदार बताया.
ये भी पढ़ें