scorecardresearch

काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर उठाया सवाल, बोलीं- 'आम्रपाली का हाथ पकड़कर कुंभ नहाए, वहां आपकी पत्नी को होना चाहिए था?

शो के हालिया एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी कलाकारों के लिए डिनर का आयोजन किया था. इस दौरान पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी आए थे.

Advertisement
भोजपुरी बवाल के बाद काजल का पलटवार भोजपुरी बवाल के बाद काजल का पलटवार

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का बवाल अब शो से बाहर निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. हालिया एपिसोड में डिनर टेबल पर हुई बहस अब काफी पर्सनल हो गई है. एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे पर खुलकर निशाना साधा है. काजल ने कहा कि उन्होंने शो में जो भी बातें कही थीं, वे उनके मुताबिक पूरी तरह सच थीं और उनका मकसद किसी से सस्ती पब्लिसिटी हासिल करना नहीं था.

डिनर टेबल पर शुरू हुआ था विवाद
शो के हालिया एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी कलाकारों के लिए डिनर का आयोजन किया था. इस दौरान पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी आए थे. शुरुआत में माहौल सामान्य रहा, लेकिन बातचीत के दौरान काजल ने आम्रपाली पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया. उन्होंने यह भी कहा कि निरहुआ हमेशा आम्रपाली के साथ काम करते हैं. ये बहस इतनी बढ़ गई कि आम्रपाली गुस्से में उठकर चली गई.

इंस्टा लाइव में बोलीं- मुझे अटेंशन की बीमारी नहीं
विवाद के बाद काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम लाइव कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि शो में उन्होंने जो कुछ कहा, वह उनके निजी अनुभवों पर आधारित था और वह आज भी उन बातों पर कायम हैं.

 

काजल ने कहा, 'मुझे अटेंशन लेने की बीमारी नहीं है. मैंने वहां जो कहा, वह सच था. मैंने किसी पर व्यक्तिगत हमला नहीं किया, बल्कि एक प्रोफेशनल मुद्दा उठाया था.' उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने आम्रपाली से यह सवाल बेहद शांत तरीके से पूछा था कि आखिर उन्हें काम से क्यों दूर किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा.

'औकात दिखाने' वाले बयान पर नाराजगी
इंस्टा लाइव के दौरान काजल ने निरहुआ के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने काजल की औकात दिखाने की बात कही थी. काजल ने कहा, 'दिनेश जी, आपने कहा कि मेरी औकात दिखा देंगे. यह कहकर आपने अपनी औकात जरूर दिखा दी. पहले मैं आपकी बहुत इज्जत करती थी, लेकिन अब मेरे मन में आपके लिए वह सम्मान बिल्कुल नहीं बचा.'

कुंभ वाले वीडियो का भी किया जिक्र
काजल राघवानी ने अपने लाइव में कुंभ मेले के दौरान सामने आए निरहुआ और आम्रपाली के वीडियो का भी जिक्र किया. उन्होंने दोनों के रिश्ते पर भी सवाल उठाया. काजल ने कहा, 'आप कुंभ में आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर स्नान कर रहे थे. वहां आपको अपनी पत्नी के साथ होना चाहिए था. आखिर आप कौन सा फर्ज निभा रहे थे? गेम जोन, शूटिंग सेट हो या मंदिर आप सिर्फ आम्रपाली के साथ ही दिखाई देते हैं, जबकि वहां आपकी पत्नी को होना चाहिए.

इसके बाद काजल ने एक पोस्ट में लिखा कि वह हमेशा खुद को भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा मानती रही हैं और इंडस्ट्री व दर्शकों ने उन्हें अपनाया है. अगर इंडस्ट्री के कुछ लोग उन्हें गुजराती या आउटसाइडर कहकर उनकी पहचान मिटाने की कोशिश करेंगे, तो वह चुप नहीं रहेंगी. पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा कि उन्हें बुरा इसलिए लगा क्योंकि इस तरह की बातें करने वाले लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं.