scorecardresearch

Bhojpuri Bawaal: 'पवन जी' सुनते ही गुस्साए पवन सिंह, शो से निकलते हुए बोले- निकालो माइक... तेजू भैया का फोन भी नहीं उठाया

पवन सिंह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि उन्होंने तो प्यार से ऐसा कहा था. फिर माहौल हल्का करने की कोशिश करते हुए बोलते हैं, 'भैया हम पर गुस्सा भी करते हैं और बहुत मानते भी हैं.' जवाब में तेज प्रताप कहते हैं, 'दिल से मानते हैं, तभी तो बुलाया है. बहुत दिन हो गए तुम्हें देखे हुए.'

Advertisement
गुस्से में शो से निकले पवन सिंह: Photo: JioHotstar गुस्से में शो से निकले पवन सिंह: Photo: JioHotstar

भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' अपने पहले ही हफ्ते में चर्चा में है. जियो हॉटस्टार पर हर रात 9 बजे स्ट्रीम होने वाले इस शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रोमो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव एक साथ नजर आते हैं. लेकिन हंसी-मजाक के बीच ऐसा माहौल बनता है कि पवन सिंह गुस्से में शो छोड़कर चले जाते हैं.

तेजू भैया ने रखी डिनर पार्टी, भोजपुरी सितारों का हुआ जमावड़ा
प्रोमो की शुरुआत डिनर टेबल से होती है, जहां तेज प्रताप यादव ने सभी भोजपुरी सितारों को खास डिनर पर बुलाया है. बातचीत के दौरान पवन सिंह, तेज प्रताप को प्यार से राजा भैया कहते हैं. यह सुनते ही तेज प्रताप तुरंत उन्हें टोकते हैं और कहते हैं, 'राजा भैया यूपी में हैं, यहां तेजू भैया हैं.'

इस पर पवन सिंह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि उन्होंने तो प्यार से ऐसा कहा था. फिर माहौल हल्का करने की कोशिश करते हुए बोलते हैं, 'भैया हम पर गुस्सा भी करते हैं और बहुत मानते भी हैं.' जवाब में तेज प्रताप कहते हैं, 'दिल से मानते हैं, तभी तो बुलाया है. बहुत दिन हो गए तुम्हें देखे हुए.'

 

'पवन जी' कहने पर बिगड़ा पूरा मामला
बातचीत आगे बढ़ती है, तभी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' उन्हें पवन जी कहकर बुलाते हैं. बस यही बात पवन सिंह को पसंद नहीं आती. वह तुरंत कहते हैं कि उन्हें पवन जी मत कहिए. माहौल अचानक गंभीर हो जाता है और कुछ ही देर बाद पवन सिंह नाराज होकर वहां से उठ जाते हैं. प्रोमो में उन्हें गाड़ी में बैठकर जाते हुए भी दिखाया गया है. गुस्से में पवन सिंह कहते हैं- हटाओ माइक सब..मुझे नहीं करना ये शो.

फोन भी नहीं उठाया, तेज प्रताप रह गए हैरान
पवन सिंह के अचानक चले जाने के बाद तेज प्रताप यादव उन्हें फोन करते हैं, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं करते. इसके बाद तेज प्रताप कहते हैं, 'हमने इनवाइट किया था, वो ऐसे कैसे चले गए? ऐसे कैसे भोजपुरी को प्रमोट करेंगे?' हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच हुआ विवाद असली है या फिर शो का हिस्सा. लेकिन प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है. अब सभी की नजरें आने वाले एपिसोड पर हैं कि आखिर पवन सिंह वापस लौटते हैं या यह नाराजगी आगे भी जारी रहती है.