scorecardresearch

'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन आएगा, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान, चंदर सुधा को चुनेगा या प्रीति को मिलेगा जवाब

'मुसाफिर कैफे' का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है. सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे की किताब 'मुसाफिर कैफे' से प्रेरित है. सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और माहिमा मकवाना के अलावा आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

Advertisement
Musafir Cafe S2 Musafir Cafe S2

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और माहिमा मकवाना स्टारर वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन आने वाला है. पहले सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर सीजन 2 की घोषणा कर दी है. पहले सीजन का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. अब नए सीजन में चंदर, सुधा और प्रीति की अधूरी कहानी आगे बढ़ेगी.

पहले सीजन के क्लिफहैंगर ने बढ़ाई थी उत्सुकता
'मुसाफिर कैफे' का पहला सीजन एक इमोशनल क्लिफहैंगर पर खत्म हुआ था. कहानी दो अलग-अलग समय की घटनाओं के बीच चलती है. साल 2018 में चंदर और सुधा की गहरी प्रेम कहानी दिखाई गई, जबकि 2026 में चंदर की जिंदगी में प्रीति की एंट्री होती है.

आखिरी एपिसोड में सुधा, चंदर से मुसूरी के मुसाफिर कैफे में आखिरी बार मिलने पहुंचती है. बातचीत के दौरान दोनों अपने अधूरे रिश्ते और बीते प्यार का जिक्र करते हैं. सुधा मानती है कि करियर में सफलता मिलने के बावजूद उसकी जिंदगी में एक खालीपन है. वहीं चंदर भी स्वीकार करता है कि वह आज भी सुधा को नहीं भूल पाया.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

प्रीति को नहीं पता, अंगूठी उसके लिए नहीं थी
दूसरी तरफ प्रीति को एक हीरे की अंगूठी मिलती है, जिसे देखकर वह समझती है कि चंदर उससे शादी करने वाला है. लेकिन सच्चाई यह होती है कि वह अंगूठी उसके लिए नहीं होती. इसी बीच सुधा का मंगेतर विनीत भी कैफे पहुंच जाता है और कहानी यहीं पर रुक जाती है. आखिर में सबसे बड़ा सवाल यही रह जाता है कि चंदर अपने पुराने प्यार सुधा को चुनेगा या उसके साथ हर मुश्किल में खड़ी रहने वाली प्रीति को.

नेटफ्लिक्स बोला- दर्शकों ने दिल से अपनाया शो
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि 'मुसाफिर कैफे' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. शो की कहानी, किरदार, डायलॉग, म्यूजिक और इसके अंत को लेकर इंटरनेट पर लगातार चर्चा हो रही है. उनका कहना है कि रोमांस एक ऐसा जॉनर है, जो सही तरीके से पेश किया जाए तो लोगों के दिलों में जगह बना लेता है. इसलिए 'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन भी नेटफ्लिक्स की अहम पेशकश होगा.

'मुसाफिर कैफे' किताब पर आधारित है कहानी
'मुसाफिर कैफे' का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है. सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे की किताब 'मुसाफिर कैफे' से प्रेरित है. सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और माहिमा मकवाना के अलावा आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.