Shreya Kalra Lock UPP 2 Winner
Shreya Kalra Lock UPP 2 Winner
Shreya Kalra Wins Lock Upp 2: 40 दिनों तक चले झगड़े, दोस्ती, दिल टूटने, बैकस्टैबिंग, मुश्किल टास्क और कई एलिमिनेशन के बाद आखिरकार 'लॉक अप 2' को अपना विजेता मिल गया. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए शो के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने सभी फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली. उनके साथ फाइनल की रेस में शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत और राम कपूर शामिल थे. विजेता बनने के साथ श्रेया को 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी भी मिली.
शिवांगी जोशी रहीं फर्स्ट रनर-अप
ग्रैंड फिनाले में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. आखिर में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच टक्कर हुई, जिसमें श्रेया ने बाजी मार ली. शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने विजेता के तौर पर श्रेया कालरा के नाम का ऐलान किया. जानकारी के मुताबिक, श्रेया को शिवांगी से 7 वोट ज्यादा मिले, जबकि शिवांगी फर्स्ट रनर-अप रहीं.
'ग्रैंड फिनाले में हर्षद चोपड़ा पहले रनर-अप बनने की दौड़ में थे, लेकिन उन्होंने दोस्ती को जीत से ऊपर रखा. आखिरी मुकाबले में उन्होंने अपनी करीबी दोस्त शिवांगी जोशी को जीतने का मौका दिया और खुद पीछे हट गए थे.
तीन अग्निपरीक्षाओं से गुजरे फाइनलिस्ट
फिनाले में पांचों फाइनलिस्ट को तीन अलग-अलग 'अग्निपरीक्षा' से गुजरना पड़ा. इन टास्क में उनकी दोस्ती, भरोसे और खेल को परखा गया. साथ ही स्टूडियो में मौजूद ऑडियंस की वोटिंग और टास्क के प्रदर्शन के आधार पर विजेता का फैसला किया गया.
राम कपूर और शिल्पा शिंदे हुए बाहर
फिनाले के पहले टास्क में राम कपूर पजल पूरा नहीं कर सके, क्योंकि श्रेया कालरा ने उनका पजल कई बार बिगाड़ दिया. इसके बाद राम कपूर फिनाले से बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी बने. बाहर होने से पहले उन्होंने कहा कि शो का हर पल उन्होंने खुलकर जिया और श्रेया इस ट्रॉफी की हकदार हैं.
दूसरे राउंड में योगेश रावत ने अपनी रणनीति से शिल्पा शिंदे को मात दे दी. शिल्पा ने 'टर्मिनेटेड' स्लॉट चुन लिया और शो से बाहर हो गईं. शिल्पा के एलिमिनेट होते ही उनकी करीबी दोस्त श्रेया कालरा भावुक हो गईं और रोने लगीं.
फिनाले में पुराने विवाद भी आए सामने
फिनाले के दौरान पहले बाहर हो चुके कंटेस्टेंट्स ने भी अपने विचार रखे. आकांक्षा चमोला ने कहा कि इस पूरे सीजन में महिलाओं ने अपने गेमप्ले से शो को आगे बढ़ाया. उन्होंने योगेश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ट्रॉफी जीतने लायक कुछ खास नहीं किया. वहीं वरुण यादव ने राम कपूर पर निशाना साधते हुए उन्हें 'दोगला' बताया और कहा कि फिनाले वीक में उन्होंने उनका साथ नहीं दिया. वरुण ने शिल्पा शिंदे को सबसे परिपक्व प्रतियोगी बताते हुए उनके खेल की तारीफ भी की.
15 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था शो
'लॉक अप 2' की शुरुआत 27 जून को 15 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी. बाद में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शो का हिस्सा बनीं. 40 दिनों के लंबे सफर के बाद आखिरकार श्रेया कालरा ने ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि अपने नाम कर सीजन 2 की विजेता बनने का गौरव हासिल किया.
ये भी पढ़ें