scorecardresearch

किसिंग सीन करने से काजल राघवानी ने कर दिया था इनकार, गुस्से में पवन सिंह ने छोड़ा सेट? भोजपुरी बवाल में अब किस बात पर होगा बवाल

काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, 'आम्रपाली का मैं कुछ नहीं बोलना चाहती... लेकिन दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया. ये बात मुझे हमेशा बुरी लगेगी.'

Advertisement
भोजपुरी बवाल भोजपुरी बवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स से ज्यादा उनके खुलासों की वजह से चर्चा में है. हर नए प्रोमो के साथ शो का क्रेज बढ़ता जा रहा है. अब सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने फैंस को भी चौंका दिया है. उन्होंने न सिर्फ पवन सिंह के साथ एक पुराने विवाद का जिक्र किया, बल्कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिश्ते पर भी सवाल उठाए.

किसिंग सीन से मना किया तो सेट छोड़कर चले गए
जियो हॉटस्टार के अकाउंट पर जारी प्रोमो में काजल राघवानी कहती नजर आती हैं, 'पवन जी का तो आपको पता ही है... वहां पर जो किसिंग सीन हुआ था. मैंने मना किया तो वो सेट छोड़कर चले गए. मैंने सबकी रिस्पेक्ट की, लेकिन कोई मेरी रिस्पेक्ट के लायक नहीं था.'

 

आम्रपाली और निरहुआ पर भी साधा निशाना
यहीं नहीं, काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, 'आम्रपाली का मैं कुछ नहीं बोलना चाहती... लेकिन दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया. ये बात मुझे हमेशा बुरी लगेगी.'

इसके बाद उन्होंने कहा, 'पहले इंडस्ट्री चला लें, फिर देश चलाएं लोग. इन लोगों को 10 जगह मुंह मारना है.' प्रोमो वायरल होने के बाद फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, यह शो का प्रोमो है और पूरे एपिसोड के प्रसारण के बाद ही पता चलेगा कि आखिर मामला था क्या.

पहले भी पवन सिंह छोड़ चुके हैं शो
इससे पहले रिलीज हुए एक प्रोमो में भी पवन सिंह गुस्से में सेट छोड़कर जाते नजर आए थे. बताया गया था कि जब डिनर टेबल पर आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच बहस तेज हो गई तो माहौल इतना गर्म हो गया कि पवन सिंह नाराज होकर वहां से उठकर चले गए. इसके बाद उन्होंने शो छोड़ने तक की जिद कर ली थी. जियो की टीम ने उन्हें काफी देर तक मनाने की कोशिश की, जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने शूटिंग जारी रखी.