scorecardresearch

Traitors Season 2: ट्रेटर्स के फैंस के लिए खुशखबरी... इतने तारीख से शुरू हो रहा सीजन 2... जानें किसने शो के लिए वसूली सबसे ज्यादा फीस

'द ट्रेटर्स 2' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से स्ट्रीम होगा. इस बार शो में कुल 21 कंटेस्टेंट नजर आएंगे. हर हफ्ते गुरुवार को नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा. पहले सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति, गठजोड़ और धोखे का खेल देखने को मिलेगा.

Advertisement
Traitors Season 2 Traitors Season 2

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और अब इसके दूसरे सीजन का इंतजार भी खत्म होने वाला है. 13 अगस्त से 'द ट्रेटर्स 2' की शुरुआत होने जा रही है. इस बार शो में 21 कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं, जिनके बीच भरोसे, चालाकी, धोखे और दिमाग का खेल देखने को मिलेगा. शो का नया एपिसोड हर गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. लेकिन शो शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत.

क्या सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं मल्लिका शेरावत?
शो शुरू होने से पहले खबरें आई थीं कि मल्लिका शेरावत को एक एपिसोड के लिए 7 से 9 लाख रुपये फीस मिल रही है. दावा किया जा रहा था कि वह इस सीजन की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं. अब इस पूरे मामले पर खुद मल्लिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने अपनी फीस का सीधा खुलासा तो नहीं किया, लेकिन इशारों में यह जरूर कहा कि लोगों का अनुमान गलत नहीं है. उन्होंने कहा, 'यह अंदाजा सही है. पैसे बनाने के लिए आखिर माफी क्यों मांगना? कई लोग कहते हैं कि पैसा कभी वजह नहीं होता, लेकिन वो लोग झूठ बोलते हैं. चाहे महिला हो या पुरुष, पैसे सभी के लिए जरूरी होते हैं क्योंकि आपको अपनी लाइफस्टाइल बनाए रखनी पड़ती है और बिल भी भरने होते हैं. मैं कभी कम पैसों में काम नहीं करूंगी.'

मल्लिका ने आगे कहा कि वह अपने काम की कीमत जानती हैं और कभी समझौता नहीं करतीं. उन्होंने कहा, 'कम पैसों में तो मैं बेड से उंगली तक नहीं हिलाऊंगी. मेरा हर युवा के लिए यही संदेश है कि अपनी कीमत पहचानना सीखो. अगर किसी को आपकी जरूरत होगी, तो वह उसी हिसाब से आपको पैसे देगा. इसलिए कभी समझौता मत करो.'

'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' के ऑफर भी ठुकराए
मल्लिका शेरावत ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे बड़े रियलिटी शो के ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि उन्हें 'बिग बॉस' का फॉर्मेट कभी पसंद नहीं आया. उनका साफ कहना था कि अगर उन्हें कोई चीज पसंद नहीं आती, तो वह उसे नहीं करतीं.

'द ट्रेटर्स 2' में दिखेंगे कई बड़े चेहरे
इस शो में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, शालिनी पासी, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), रिदा थराना, शाहनील गिल, सौंदस मौफाकिर, हरमन सिंघा, तान्या पुरी, अंश चोपड़ा, करण सिंह, इक्का (रैपर), पारुल गुलाटी, प्रिश, साहिल सलाथिया शामिल हैं. सभी 21 कंटेस्टेंट्स के बीच भरोसे और धोखे का खेल दर्शकों को एक बार फिर भरपूर रोमांच देने के लिए तैयार है. ऐसे में शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स, उनकी रणनीति और खासकर मल्लिका शेरावत की फीस को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सबसे महंगी कंटेस्टेंट मानी जा रहीं मल्लिका इस खेल में कितना आगे तक पहुंच पाती हैं.
 

ये भी पढ़ें