scorecardresearch

Praneet More: 370 वाले विवाद के बाद लौट रहे प्रणित मोरे, लेकिन 'घायल' बन कर... वह कैसे? पढ़ें खबर

370 रुपये वाली बिरयानी विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने 'घायल' नाम के नए स्टैंड-अप शो से वापसी का ऐलान किया है, जिस पर सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है। आइए जानते हैं क्या है बहस का कारण और पूरा खबर.

Advertisement
Praneet More comeback after 370 Briyani controversy Praneet More comeback after 370 Briyani controversy

370 रुपए वाली बिरयानी वाला विवाद तो आपको याद ही होगा? उसी विवाद को लेकर लंबे समय तक सुर्खियों में रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे अब एक बार फिर मंच पर वापसी करने तैयारी कर चुके हैं. वह एक शो से वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने अपने नए कॉमेडी स्पेशल का नाम रखा है'घायल'. जैसे ही इस शो की घोषणा हुई, सोशल मीडिया लोगों की राय की बाढ़ आ गई. कई लोग इसे उनकी नई शुरुआत मान रहे हैं, तो कई यूजर्स इसकी तुलना कॉमेडियन समय रैना की स्टील अलाइव वाले कमबैक शो से कर रहे हैं. 

क्या है 'घायल'?
प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल 'घायल' का पोस्टर शेयर कर वापसी का ऐलान किया. पोस्टर सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ फैंस उनके कमबैक को लेकर उत्साहित हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि विवाद के बाद यह उनकी नई इमेज बनाने की कोशिश है.

370 वाली बिरयानी विवाद से क्यों घिरे थे प्रणित?
पूरा विवाद उनके एक स्टैंड-अप शो के वायरल क्राउड वर्क वीडियो से शुरू हुआ था. शो के दौरान एक दर्शक ने डेट पर 370 रुपए की बिरयानी का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. आरोप लगा कि उस दौरान प्रणित ने उस बातचीत को रोकने के बजाय हंसी-मजाक में आगे बढ़ाया. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हुई. बाद में उन्होंने माफी भी मांगी और माना कि उस समय वह स्थिति को संभाल नहीं पाए.

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लिया. भारी विरोध के बीच प्रणित ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद कर दिया था. बाद में उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वह "बहाव में बह गए थे" और अपनी गलती स्वीकार करते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

सोशल मीडिया पर बंटी राय
'घायल' की घोषणा के बाद इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा नजर आया. कुछ यूजर्स का कहना है कि हर किसी को दूसरी शुरुआत का मौका मिलना चाहिए, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि वापसी से पहले उन्हें अपने विवाद पर और खुलकर बात करनी चाहिए. सोशल मीडिया पर इस कमबैक को लेकर लगातार बहस जारी है.

समय रैना से क्यों हो रही तुलना?
प्रणित मोरे की वापसी के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना कॉमेडियन समय रैना से करने लगे हैं. समय रैना ने भी 'India's Got Latent' विवाद के बाद अपने स्टैंड-अप स्पेशल 'Still Alive' के जरिए मंच पर वापसी की थी. अब कई यूजर्स का कहना है कि प्रणित का 'घायल' भी उसी तरह का कमबैक स्पेशल है, इसलिए दोनों की वापसी की तुलना की जा रही है. हालांकि दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग हैं, लेकिन कमबैक स्टाइल को लेकर ऑनलाइन चर्चा तेज हो चुकी है.
 

ये भी पढ़ें