scorecardresearch

रवि किशन का नया वीडियो फिर वायरल, इस बार कुछ न बोलकर भी इंटरनेट पर छाए, लोग बोले- Silence follows my brother

सोशल मीडिया पर इन दिनों रवि किशन के पुराने पॉडकास्ट इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन क्लिप्स में वह जिंदगी, सफलता, संघर्ष और पैसों जैसे विषयों पर अपने खास अंदाज में बात करते नजर आते हैं.

Advertisement
Ravi Kishan Ravi Kishan

एक्टर और सांसद रवि किशन पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनका हर स्टाइल, डांस, मूव्स, रिएक्शन...सबकुछ इंटरनेट पर वायरल हो जाताहै. दो दिन पहले ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मीडिया से कहते नजर आए थे कि वह 'मौन व्रत' पर हैं. लेकिन मजेदार बात यह रही कि मौन व्रत पर होते हुए भी बाद भी वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. बस फिर क्या था सोशल मीडिया को नया मसाला मिल गया. अब रवि किशन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को फिर हंसने पर मजबूर कर दिया है.

पत्रकारों ने पूछा सवाल... रवि किशन ने होंठ पर लगा दी 'जिप'
संसद परिसर में पत्रकारों ने जैसे ही रवि किशन से कहा कि उनका पिछला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, सभी को लगा कि इस बार भी कोई मजेदार जवाब मिलेगा. लेकिन इस बार उन्होंने बिना एक शब्द बोले अपने होंठों पर जिप लगाने का इशारा किया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए. न कोई बयान, न कोई सफाई... सिर्फ इशारा और मुस्कान. यही छोटा-सा रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गया.

इंटरनेट बोला- Silence follows my brother
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स ने इस बार भी रवि किशन के अंदाज पर जमकर चुटकी ली. एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'ये तो ऑफिस में बैठकर रील्स देखते हैं, स्पेन के विकास के लिए दुखद दिन है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लॉर्ड रवि वापस आ गए.'

अब बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना है
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर, ऐसा मत कीजिए... हमें आपकी और भी लेजेंडरी लाइनें सुननी हैं.' एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'चुप्पी भी कितनी शोर मचा सकती है... अब इस पर भी मीम्स बनेंगे.' एक यूजर ने लिखा, 'मुंह खोला तो मीम बन गया, अब बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना है.'

 

पहले वाला वीडियो भी जमकर हुआ वायरल
दरअसल, कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो में रवि किशन मीडिया से कहते नजर आए थे कि वह मौन व्रत पर हैं. लेकिन इसके तुरंत बाद वह पत्रकारों के सवालों का जवाब भी देते रहे. बस यहीं से सोशल मीडिया को मजाक का मौका मिल गया. लोगों ने कहा कि ऐसा 'मौन व्रत' उन्होंने पहली बार देखा है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों रवि किशन के पुराने पॉडकास्ट इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन क्लिप्स में वह जिंदगी, सफलता, संघर्ष और पैसों जैसे विषयों पर अपने खास अंदाज में बात करते नजर आते हैं. हालांकि, लोगों का ध्यान उनके जवाबों से ज्यादा उनके बोलने के तरीके, चेहरे के एक्सप्रेशन और अनोखे अंदाज पर जाता है. यही वजह है कि उनके इंटरव्यू की छोटी-छोटी क्लिप्स भी लाखों बार देखी और शेयर की जा रही हैं.

रवि किशन का जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था. उनका असली नाम रविंद्र श्यामनारायण शुक्ल है. उन्होंने भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है. 'तेरे नाम', 'मुक्काबाज' और 'लापता लेडीज' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली. इसके अलावा वह 'बिग बॉस' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं. साल 2017 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा और बाद में गोरखपुर से सांसद चुने गए. दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ाने के बजाय उनके बेबाक और अलग अंदाज को खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें