scorecardresearch

कैटरीना ने शेयर की मेहंदी वाले हाथों की तस्वीर, फैंस ढूंढने लगे विक्की कौशल का नाम...आपको मिला क्या?

हाल ही में इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने मेहंदी वाले हाथ फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. कैटरीना ने हाथों में ट्रेडिशनल पंजाबी चूड़ा पहना हुआ है और इस फोटो को उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया.

Advertisement
Katrina Kaif Mehendi Katrina Kaif Mehendi
हाइलाइट्स
  • काफी खूबसूरत है कैटरीना की मेहंदी 

  • 9 दिसंबर को राजस्थान में की शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. हाल ही में कपल अपना हनीमून परियड एंजॉय करके वापस मुंबई आया है. कैटरीना इन दिनों अपने आपको एक अच्छी बहू प्रूफ करने के लिए हलवा बना रही है और मैरिड लाइफ का आनंद ले रही हैं. 9 दिसंबर को दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में शादी की, जिसके बाद से ही कपल रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. 

शादी, संगीत और हल्दी के बाद अब कैटरीना ने अपने हनीमून डेस्टीनेशन से एक तस्वीर शेयर की है. हालांकि हमें अभी ये तो श्योर नहीं हैं कि कपल हनीमून मनाने मालदीव्स गया था, लेकिन कैटरीना की तस्वीर इस ओर इशारा जरूर कर रही है.   

काफी खूबसूरत है कैटरीना की मेहंदी 
हाल ही में इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने मेहंदी वाले हाथ फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. कैटरीना ने हाथों में ट्रेडिशनल पंजाबी चूड़ा पहना हुआ है और इस फोटो को उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया. फोटो को देखकर लग रहा है कि ये किसी बीच के किनारे ही ली गई है. कैटरीना के हाथ में लगी मेहंदी डिजाइन काफी साफ नजर आ रही है. वहीं कुछ फैंस उनकी मेहंदी में विक्की कौशल का नाम ढूढ़ने में लगे हुए हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कहां छुपा है विक्की का नाम? 
Well!अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आपकी सुविधा के लिए हम ये भी काम कर देते हैं. कैटरीना के दांय हाथ की रिंग फिंगर में विक्की कौशल का नाम लिखा हुआ है. मिला क्या?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इस कैप्शन के साथ किया एनाउंसमेंट
विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी शादी की घोषणा की थी. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता जो हमें इस क्षण तक ले आई है. इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत.🙏🏽❤️"