Avinash Mishra (Photo/PTI)
Avinash Mishra (Photo/PTI)
रोहित शेट्टी फेमस शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन का विजेता मिल गया है. एक्टर अविनाश मिश्रा इस सीजन के विनर बने हैं. उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर विजेता का ताज पहना. अविनाश मिश्रा बिग बॉस 18 में भी थे. अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए की प्राइज मनी और एक कार भी मिली है. इसके साथ ही उनको यूरोप घूमने का मौका भी मिलेगा.
अविनाश मिश्रा बने विनर-
अविनाश मिश्रा खतरों के खिलाड़ी शो के 15वें सीजन के विजेता बने. ये शो एक साल के ब्रेक के बाद वापस आया है. फाइनल में अविनाश की टक्कर ऋत्विक धनजानी और ओरी से थी. लेकिन अविनाश ने दोनों को पछाड़ दिया और विनर बने. जीत के बाद अविनाश ने कहा कि उनके लिए ये शो दूसरों को खुद को साबित करने से ज्यादा, खुद को पहचानने का सफर था. उनका कहना है कि विनर बनना बहुत खास है. जब मैंने शो साइन किया था, तब लगा था कि मुझे खुद को साबित करना है. लेकिन इस सफर में मुझे एहससा हुआ कि जिसे मुझे साबित करना था, वो कोई और नहीं, बल्कि मैं खुद था.
अविनाश ने बताया कि इस पूरे सफर में सबसे बड़ी लड़ाई दिमाग की थी. आप खुद को शारीरिक तौर पर तैयार कर सकते हैं, लेकिन जब आप किसी डरावने स्टंट के सामने खड़े होते हैं, तब कुछ भी दिखावा नहीं बचता. उस समय सिर्फ आप होते हैं, आपका डर होता है और उस पल लिया गया आपका फैसला होता है.
अविनाश मिश्रा को क्या मिला?
एक्टर अविनाश मिश्रा को विनर के तौर ट्रॉफी मिली. इसके साथ ही उनको भारी भरकम प्राइज मनी भी मिली है. उनको 20 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है. इसके साथ ही उनको यूरोप ट्रिप का गिफ्ट मिला है. एक्टर को एक शानदार कार भी मिली है. टॉप 3 फाइनलिस्ट को एक-एक बाइट मिली है.
अविनाश मिश्रा का सफर-
अविनाश मिश्रा एक दशक से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हैं. उन्होंने साल 2016 में 'सेठजी' से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद वो साल 2017 में 'इश्कबाज' में दिखाई दिए. 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. साल 2022 में उन्होंने 'नाथ' शो में हिस्सा लिया. साल 2024 में उन्होंने बिग बॉस में भी थे. इस शो में वो चौथे नंबर पर रहे थे.
ये भी पढ़ें: