scorecardresearch

11 मार्च को शादी करेंगे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, इस दिन मुंबई में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

कृतिका और गौरव ने पारंपरिक बड़े और भव्य वेडिंग फॉर्मेट से अलग हटकर एक सादगीभरा लेकिन क्लासी अंदाज चुना है. दोनों चाहते थे कि उनकी शादी दिखावे से ज्यादा भावनाओं और अपनों की मौजूदगी पर आधारित हो.

Kritika Kamra, Gaurav Kapur Kritika Kamra, Gaurav Kapur
हाइलाइट्स
  • कृतिका कामरा-गौरव कपूर करेंगे रजिस्टर मैरिज

  • मार्च में बजेगी कृतिका कामरा और गौरव कपूर के घर शहनाई

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर व क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर शादी करने जा रहे हैं. दोनों 11 मार्च को मुंबई में इंटीमेट वेडिंग करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, यह समारोह बेहद निजी रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहेंगे. कोर्ट मैरिज के बाद एक प्राइवेट सेलिब्रेशन भी होगी, जहां दोनों परिवारों के खास लोग शामिल होंगे.

पारंपरिक नहीं, पर्सनल अंदाज में शादी
कृतिका और गौरव ने पारंपरिक बड़े और भव्य वेडिंग फॉर्मेट से अलग हटकर एक सादगीभरा लेकिन क्लासी अंदाज चुना है. दोनों चाहते थे कि उनकी शादी दिखावे से ज्यादा भावनाओं और अपनों की मौजूदगी पर आधारित हो. इसलिए उन्होंने ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय अपने करीबी दायरे में ही इस खास दिन को मनाने का फैसला किया.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

 

12 मार्च को होगी खास बॉलीवुड नाइट
शादी की औपचारिकताओं के बाद 12 मार्च 2026 को मुंबई में एक खास सेलिब्रेशन रखा गया है. इस ग्रैंड पार्टी में फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़े करीबी दोस्त और सहकर्मी शामिल होंगे. कृतिका और गौरव मार्च में अपनी शादी और रिसेप्शन के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. वे अभी से तैयारियों में जुट चुके हैं. सेलिब्रेशन में पूरी तरह डूबने के लिए कपल फिलहाल अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं.

शादी वैसी ही जैसी हम हैं
कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कृतिका और गौरव चाहते थे कि उनकी शादी असली और निजी लगे, न कि सिर्फ एक भव्य आयोजन. वे परंपराओं का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही चाहते थे कि जश्न उनकी अपनी पहचान को भी दर्शाए गर्मजोशी, सादगी और करीबी लोगों की मौजूदगी.