scorecardresearch

Mirzapur The Movie: भौकाल मचाने को तैयार है 'मिर्जापुर: द मूवी', रिलीज से पहले ही मचा धमाल, बिके इतने लाख टिकट

Mirzapur The Movie Advance Booking: 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया की वापसी से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई देखने को मिली है.

Advertisement
Mirzapur The Movie Mirzapur The Movie

Mirzapur The Movie Advance Booking: 'मिर्जापुर' के फैंस के लिए सितंबर की शुरुआत किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है. गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और अब इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

एडवांस बुकिंग में फिल्म की शानदार कमाई
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म ने ब्लॉक सीट्स को मिलाकर अब तक करीब 6.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, ब्लॉक सीट्स को हटाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 3.8 करोड़ रुपये की कमाई बताई जा रही है. फिल्म के लिए कुल 7408 शोज रखे गए हैं और अब तक करीब 1 लाख 34 हजार 370 टिकट बिक चुके हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है.

250 करोड़ बताया जा रहा बजट
फिल्म के बजट की बात करें तो 'मिर्जापुर: द मूवी' का अनुमानित बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे. चर्चा है कि फिल्म के लिए उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है. वहीं, फिल्म में रवि किशन की एंट्री ने भी दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. हालांकि, उनका किरदार क्या होगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है.

तीन सीजन के बाद बड़े पर्दे पर मिर्जापुर
'मिर्जापुर' वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं. पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को आया था. इसके बाद दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 और तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ. तीनों सीजन को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. अब कहानी बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' सीरीज से कितनी अलग होगी और क्या यह सिनेमाघरों में भी वही पुराना धमाका दोहरा पाएगी.

ये भी पढ़ें: