scorecardresearch

OTT Weekend Release List: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुईं ये नई फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

इस वीकेंड नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 और प्राइम वीडियो पर मनोरंजक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें मनोज बाजपेयी की क्राइम-थ्रिलर 'गजब रात' से लेकर 'द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7' शामिल हैं, जो दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देंगी.

Advertisement
OTT release (23-25 October 2026) OTT release (23-25 October 2026)

आज से वीकेंड शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर आप घर पर बोर नहीं होना चाहते, तो ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन वेब सीरीज और फिल्मों को देखने का प्लान बना सकते हैं. इनमें इमोशन, ड्रामा, कॉमेडी, सस्पेंस और एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा. यानी घर बैठे मनोरंजन का पूरा इंतजाम है. अगर वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने का मन है, तो नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और जी5 समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की यह लिस्ट आपके काम आ सकती है. इसमें भारतीय कहानियों के साथ विदेशी सीरीज और फिल्में भी शामिल हैं.

गजब रात 
मनोज बाजपेयी और नुसरत भरूचा की यह क्राइम-थ्रिलर एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो एक घायल लड़की से जुड़े मामले की जांच में उलझ जाता है. जांच के दौरान उसके सामने कई मुश्किलें और चौंकाने वाले मोड़ आते हैं.
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 23 अक्तूबर, 2026

चार यार  
यह आठ एपिसोड की हिंदी क्राइम सीरीज है, जिसमें चार दोस्त लग्जरी कारों की चोरी के धंधे में उतर जाते हैं. इसके बाद उनकी जिंदगी गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच फंसकर रह जाती है.
कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो
कब देखें- 23 अक्तूबर, 2026

सूमो दीदी 
यह फिल्म भारत की पहली पेशेवर महिला सुमो पहलवान मानी जाने वाली हेतल दवे के सफर से प्रेरित है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला शरीर को लेकर होने वाली टिप्पणियों और पुरानी सोच के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करती है.
कहां देखें- जी5
कब देखें- 23 अक्तूबर, 2026

डोरोथी
कीर्ति सुरेश की यह तमिल क्राइम ड्रामा फिल्म दो बचपन के दोस्तों और उनके आसपास की घटनाओं पर आधारित है. इसकी 23 अक्टूबर की ओटीटी रिलीज की खबरें हैं.
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 23 अक्तूबर, 2026

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7 
एनिमेटेड पौराणिक सीरीज के नए सीजन में लंका की लड़ाई के बीच हनुमान एक ऐसे अस्त्र की तलाश में निकलते हैं, जो रावण को हराने में मदद कर सके. इस सीरीज के सातवें सीजन की रिलीज 23 अक्टूबर को हो चुकी है.
कहां देखें- जियोहॉटस्टार

लुपिन पार्ट 4 
फ्रेंच क्राइम सीरीज में असाने डियोप एक बार फिर अपने दिमाग और चालाकी से मुश्किलों का सामना करेगा. इस बार उसे अपने ऊपर लगे आरोपों से निकलने और अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करनी है.
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 23 अक्तूबर, 2026

पैरालाइज्ड बाय होप: द मारिया बैमफोर्ड स्टोरी
यह डॉक्यूमेंट्री कॉमेडियन मारिया बैमफोर्ड के निजी जीवन और करियर की झलक दिखाती है. इसमें उनके संघर्षों, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी यात्रा और कॉमेडी की दुनिया में जगह बनाने की कहानी शामिल है.
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 23 अक्तूबर, 2026

सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस 
यह डॉक्यूमेंट्री मेक्सिको में आए तूफान ओटिस के बीच फंसे दो भाइयों के अनुभवों पर केंद्रित है. मुश्किल हालात में उनका संघर्ष और एक-दूसरे का साथ इसकी कहानी का अहम हिस्सा है.
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 23 अक्तूबर, 2026

माई हैप्पी मैरिज सीजन 3 
यह जापानी एनिमे सीरीज अपने नए सीजन के साथ लौटने वाली है. इसमें रिश्तों, भावनाओं और किरदारों की जिंदगी में आने वाले बदलावों की कहानी आगे बढ़ती है.
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 25 अक्तूबर, 2026
 

ये भी पढ़ें