Sanjay Mishra
Sanjay Mishra
पंचायत आजतक बिहार में एक्टर संजय मिश्रा ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने फिल्म से लेकर राजनीति तक और विकास से लेकर बेटियों तक पर अपनी बात रखी. बॉलीवुड एक्टर ने शिक्षा और बिहार में बदलाव पर भी अपनी राय रखी. एक्टर ने इस दौरान कई किस्से भी सुनाए.
संजय मिश्रा ने बेटी का किस्सा सुनाया-
एक्टर संजय मिश्रा ने अपनी बेटी का किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि बेटी के स्कूल से आया कि आपकी बेटी बोलती है कि मैडम पानी पीना है. मैंने बोला कि यही बोलेगी मैडम, दीवार चाटना तो बोलेगी नहीं. पानी पीना ही बोलेगी. उन्होंने कहा कि No, Say in English. मैंने कहा कि पहले अपनी भाषा पर तो पकड़ हो जाएगी उसकी. आप सिर्फ शिक्षा के नाम पर इंग्लिश सीखो. संजय मिश्रा ने बताया कि अब उनकी बेटी के प्रिंसिपल ने कहा कि पूरे स्कूल में आपकी बेटी की इंग्लिश सबसे बेहतर है.
एक्टर ने कहा कि शिक्षा बहुत अलग चीज होती है. शिक्षा मन से आनी चाहिए.
देश किसको दिए हैं, हमें नहीं पता- मिश्रा
संजय मिश्रा ने कहा कि आज कोई भी लीडर है. कैसे है? आप किसी को भी दांत दिखा लेते हैं क्या? उसी को दिखाते हैं, जिसने उस चीज की पढ़ाई की होती है. हम आजतक देश किसको दिए हैं, ये कोई नहीं जानता. बुरा ना मानो.. होली है. हमें नहीं पता, हमने किसके हाथ में देश दे रखा है. देश चलाने के लिए दूर दृष्टि बहुत जरूरी है. देश ऐसे नहीं चलेगा कि 2027 का चुनाव क्या होगा, 2029 का या आगे का चुनाव क्या होगा?
एक्टर ने सुनाया IPS वाला किस्सा-
मैं किताब लिख रहा हूं. उन्होंने कहा कि बताना तो नहीं चाहिए, लेकिन बता रहा हूं. 9 भाई में मेरी मां एक बहन थी अकेली. उस चैप्टर में मैंने लिखा है कि नाना-नानी ने बेटी की चाहत में मोहल्ला बसा लिया. संजय मिश्रा ने एक किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि सर, मेरा बेटा है. 3 बार आईपीएस दिया, नहीं हो पा रहा है. फिल्म लाइन में करवा दीजिए ना. क्या मतलब भाई, आईपीएस के लिए आपने 3 साल दिए और फिल्म लाइन में ऐसे ही ढुकाइएगा.
बचपन में संजय मिश्रा ने दी ती दूसरे की परीक्षा-
संजय मिश्रा ने कहा कि मैं खुद 10वीं में पढ़ता था और वर्मा के लिए 12वीं का एग्जाम दिया था. और परीक्षा देने वाला लड़का कौन था? लिखो, जल्दी लिखो, बहुत लिखना है. वो कहा है- हां, हां... संजय मिश्रा एक्टिंग करके बताते हैं कि वो कैसे धीरे-धीरे लिखता है. उसको लिखना भी नहीं आ रहा था. संजय मिश्रा ने कहा- काहें पढ़ा रहे हैं बेटे को... वो बोले- दहेज का दो लाख बढ़ जाएगा. इसे झेलेगा कौन, बेटी का बाप.
ये भी पढ़ें: