Maithili Thakur
Maithili Thakur
पंचायत आजतक बिहार के सेशन 'सियासत के सुर' में बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर ने तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने सियासत से लेकर स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान मैथिली ठाकुर ने कहा कि एंबिशियस तो मैं बहुत हूं, सिर्फ मंत्री पद से थोड़ी मानूंगी.
क्या मंत्री बनने की इच्छा रखती हैं?
जब मैथिली ठाकुर से पूछा गया कि क्या वह मंत्री बनने की इच्छा रखती हैं तो उन्होंने कहा कि मेरी विधायक बनने की भी इच्छा नहीं थी, लेकिन मेरी पार्टी मुझे जो भी काम देगी, उसमें मैं 100 फीसदी योगदान दूंगी. जब कहा गया कि आप एंबिशियस भी बहुत हैं, इसपर मैथिला ठाकुर ने कहा कि एंबिशियस तो मैं बहुत हूं, अगर एंबिशियस मैं बहुत हूं तो मंत्री पद से थोड़ी मानूंगी. उन्होंने कहा कि मुझे जो काम दिया जाएगा, मुझे उम्मीद है कि मैं हर काम को पूरा करूंगी.
सोशल मीडिया पर निशाने बनाए जाने पर क्या बोलीं मैथिली?
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि चुना लड़ना आसान नहीं है और आज के दौर में सोशल मीडिया ने इसे और चुनौतीपूर्ण बना दिया है. आपको बता दें कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर को निशाना बनाया गया था. एक वीडियो को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई थी.
स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर बोलीं मैथिली-
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के जौहर से जुड़े बयान पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे पर एक वीडियो बनाकर उन्होंने अपनी बात रखी थी. जब उनके पूछा गया कि क्या वह एक महिला के तौर पर उस बयान से आहत हुई थीं या बीजेपी से जुड़ी होने की वजह से प्रतिक्रिया दी थी. तो मैथिला ठाकुर नेक हाँ कि उन्होंने भारत की एक महिला के तौर पर इस मुद्दे को देखा.
आरक्षण पर क्या बोलीं मैथिला ठाकुर
मैथिली ठाकुर ने कहा कि आरक्षण एक पेचीदा विषय है और इस पर एक बात कहने पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आती हैं. आज हर घर में आरक्षण को लेकर चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसके पक्ष में बोलते हैं, जबकि कुछ लोग इसमें सुधार की जरूरत बताते हैं.
ये भी पढ़ें: