scorecardresearch

Punjabi Singer Jasmine Sandlas: मोहब्बत को सरेआम दिया नाम... पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने परफॉर्मेंस रोक सगाई का किया ऐलान, साथ झूमते हुए लूटा फैंस का दिल

दिल्ली कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने मंगेतर शेखर चौधरी संग अपने सगाई का ऐलान कर दिया है. 'यार ना मिले' से पहचान बनाने वाली जैस्मिन हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' के गानों को लेकर भी चर्चा में रही थीं.

सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान

जिस मौके को जीने के लिए बड़े-बड़े लोग केवल सोचते रह जाते है, उस पल को पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने जीया है. दिल्ली में चल रहे अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया. जब सभी लोग उनके परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहे थे, उसी के बीच उन्होंने अचानक स्टेज पर अपनी सगाई का ऐलान कर दिया. जैस्मिन ने सबसे पहले अपनी उंगली में पहनी सगाई की अंगूठी दिखाई और फिर अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुला लिया. उन्हें सभी से मिलवाते हुए उन्होंने कहा, 'This is my Man' यानी यही मेरा जीवनसाथी है. इसके बाद दोनों ने स्टेज पर मौजूद दर्शकों के बीच जैस्मिन के गाने 'लावां' पर साथ में डांस भी किया और एक दूसरे को लगे लगाकर झूमते नजर आए. इस पल को देखकर पूरा हॉल तालियों और शोर से गूंज उठा. लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने वाली जैस्मिन ने पहली बार सार्वजनिक मंच से अपने प्यार को आधिकारिक रूप लोगों से मिलवाया. 

कब से एक-दूसरे के साथ हैं जैस्मिन और शेखर?
इस कॉन्सर्ट में सिंगर जैस्मिन हैवी एम्बेलिश्ड लहंगे और भारी जूलरी में नजर आईं, जिसमें वह किसी खूबसूरत दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं. सैंडलस और चौधरी ने हमेशा अपने रिश्ते को लाइमलाइट से काफी दूर रखा. दोनों ने कभी सोशल मीडिया या किसी इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात कभी नहीं की थी. जब जैस्मिन ने यह कदम उठाया तो यही वजह बनी जो दिल्ली कॉन्सर्ट में फैंस के लिए पूरी तरह चौंकाने वाला रहा. हालांकि, सगाई की पुष्टि करते हुए जैस्मिन ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक जरूर कर दिया, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों कब से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फिलहाल इस बारे में दोनों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mayank raj (@oyem.annuu)

इससे पहले जैस्मिन, गैरी संधू को डेट कर चुकी थी, जो रिश्ता टूटना उनके लिए काफी दर्दनाक था. जैस्मिन कई बार इस बारे में भी खुल कर बात कर चुकी हैं. उन्होंने कई इंटव्यू में इस बारे में करते हुए कह था कि गैरी से रिश्ता खत्म होने के बाद उनके जीवन की कोई दिशा नहीं बची थी. हालांकि इस नए रिश्ते की घोषणा करते वक्त सिंगर काफी खुश दिखाई दे रही थी. जिसको लेकर उनके फैंस में भी काफी खुशी नजर आ रही है. लगातार सोशल मीडिया पर जैस्मिन और शेखर का ये क्लिप वायरल हो रहा है.

इस गाने ने दिलाई पहचान, 'धुरंधर' में भी छाई रहीं जैस्मिन
जैस्मिन सैंडलस ने अपने संगीत करियर में कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन उन्हें देशभर में सबसे बड़ी पहचान सलमान खान की फिल्म 'किक' के सुपरहिट गाने 'यार ना मिले' से मिली. इस गाने के बाद उन्होंने पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. हाल के दिनों में वह फिल्म 'धुरंधर' के गानों को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं. उन्होंने फिल्म के टाइटल ट्रैक के अलावा 'शरारत', 'मैं और तू', 'आरी आरी' और 'जाइए सजना' जैसे गानों को अपनी आवाज दी. खास बात यह है कि 'जाइए सजना' गाना फिल्म के म्यूजिक लॉन्च वाले दिन ही तैयार किया गया था. इन गानों को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और जैस्मिन की आवाज दुनिया भर में ट्रेंड हो रही थी.
 

ये भी पढ़ें