जल्द ही शादी कर सकते हैं राघव और परिणीति!
जल्द ही शादी कर सकते हैं राघव और परिणीति!
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर इन दिनों डेटिंग रयूर्म्स फैल रहे हैं. कुछ दिनों पहले पैपराजी ने दोनों को एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया था. उसके बाद से ही दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें आ रही हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है. लेकिन फैंस दोनों के बारे में जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं. अब हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के परिवारों में उनकी शादी पर चर्चा शुरू कर दी है.
जल्दी ही हो सकती है शादी की अनाउंसमेंट
टीओआई की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है कि दोनों के परिवारों ने शादी पर चर्चा शुरू कर दी है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राघव और परिणीति चोपड़ा दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे. जिसके बाद दोनों ने एक साथ आने का फैसला किया. दोनों के करीबी एक सूत्रों ने बताया कि परिवार कुछ समय से एक-दूसरे को जानते हैं और जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी.
प्राइवेट फंक्शन में हो सकती है दोनों की शादी
सूत्रों की मानें तो अभी तक कोई औपचारिक समारोह नहीं हुआ है, लेकिन परिवार इस पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही कोई समारोह होगा. दोनों परिवार दोनों के एक साथ होने से खुश हैं, लेकिन दोनों अपने-अपने कार्यक्रम में व्यस्त हैं, इसलिए किसी भी समारोह के लिए तारीख तय करना मुश्किल है. समारोह करीबी परिवार के सदस्यों के साथ एक छोटा, प्राइवेट फंक्शन होगा.
एक साथ पढ़ाई करते थे परिणीति और राघव
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को लगातार दो दिनों तक डिनर और लंच मीट के लिए बाहर जाते देखा गया, जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगाया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं. राघव और परिणीति दोनों ने अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में चुप्पी साध रखी है. बता दें कि दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है और उनके कई कॉमन फ्रैंड्स भी हैं.
कुछ दिनों पहले ही परिणीति, राघव, अदार पूनावाला और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान को लंदन में इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स मिला थाय. जिसके कुछ महीनों की दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं.