scorecardresearch

राम कपूर ने रिश्ते में चीटिंग को ठहराया सही, सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग

राम कपूर ने लॉक अप शो के दौरान कहा कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो तो बेवफाई हमेशा रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं बनती. उनका मानना है कि लंबे वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं.

Ram Kapoor Ram Kapoor
हाइलाइट्स
  • बेवफाई पर राम कपूर की सोच से छिड़ा विवाद

  • शादी और बेवफाई पर राम कपूर का बयान वायरल

एक्टर राम कपूर बेवफाई पर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. लॉकअप शो में उन्होंने कहा कि अगर बाद में एहसास हो कि परिवार बच्चों के बिना नहीं रह सकते तो रिश्ते के मुश्किल दौर में हुई बेवफाई को माफ किया जा सकता है.

शादी एक लंबा सफर है, हर दिन रिश्ते पर काम करना पड़ता है
शो में बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट श्रेय कालरा ने राम कपूर से पूछा कि अगर उन्हें पता चले कि उनकी पार्टनर ने धोखा दिया है तो क्या वह दूसरा रिश्ता तलाशेंगे. इस पर राम कपूर ने कहा कि वह नया रिश्ता ढूंढ़ने के बजाय अपने मौजूदा रिश्ते को फिर से मजबूत करने की कोशिश करेंगे.

राम कपूर ने कहा कि शादी आसान नहीं होती, बल्कि यह एक लंबा सफर है, जिस पर हर दिन मेहनत करनी पड़ती है. उनके मुताबिक 20-25 साल की शादीशुदा जिंदगी में अच्छे और बुरे दोनों दौर आते हैं. अगर किसी मुश्किल समय में किसी एक से गलती हो जाए और बाद में यह एहसास हो कि वह अपने जीवनसाथी और बच्चों के बिना नहीं रह सकता, तो समय के साथ उस गलती को पीछे छोड़कर रिश्ते को दूसरा मौका दिया जा सकता है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 💗 (@taleoflovee)

 

आकांक्षा चमोला ने किया विरोध, बोलीं- चीटिंग कभी गलती नहीं होती
राम कपूर की इस बात से अभिनेत्री आकांक्षा चमोला सहमत नजर नहीं आईं. उन्होंने साफ कहा कि शारीरिक संबंध कभी भी "गलती से" नहीं बनते. उनके मुताबिक यह एक सोचा-समझा फैसला होता है और इसे महज एक भूल कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

सोशल मीडिया पर बंटे लोग, कई यूजर्स ने किया ट्रोल
शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कई यूजर्स ने राम कपूर के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनकी आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे अनस्क्रिप्टेड शोज से पता चलता है कि जिन लोगों को हम पसंद करते हैं, उनकी सोच कितनी समस्याग्रस्त हो सकती है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि राम कपूर अपनी समझ खो चुके हैं. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि अगर परिवार और बच्चे इतने महत्वपूर्ण हैं, तो फिर बेवफाई करने की नौबत ही क्यों आनी चाहिए.