Dhurandhar 2 Pre Booking
Dhurandhar 2 Pre Booking
आदित्य धर द्वारा निर्मित फिल्म, धुरंधर ने अंतरराष्ट्रीय अस्तर पर खूब चर्चा बटोरी. Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक अब धुरंधर के सीक्वल ने अपने प्री-बुकिंग में 100K डॉलर की कमाई कर ली है. हालांकि इस फिल्म के पहले भाग में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे, जिसने विश्व भर में लगभग 1350 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. अब धुरंधर 2 के प्री बुकिंग का आंकड़ा बता रहा है कि यह फिल्म अपने पहले पार्ट का भी रिकार्ड तोड़ सकती है.
यश की फिल्म टॉक्सिक पोस्टपोन होने से फिल्म को मिलेगी एकतरफा रफ्तार
फिल्म धुरंधर 2 की राह अब पूरी तरह साफ नजर आ रही है. निर्देशक आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है. पहले इसकी टक्कर यश की ग्लोबल लॉन्च एक्शन फिल्म टॉक्सिक से होने वाली थी, लेकिन उस फिल्म की रिलीज अब जून तक टाल दी गई है. ऐसे में धुरंधर 2 को सोलो रिलीज का फायदा मिल गया है और फिल्म की कमाई का स्कोप भी बढ़ जाएगा.
रिलीज से करीब दो हफ्ते पहले ही फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने प्री-सेल में 1 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसमें 18 मार्च को होने वाले प्रीमियर शो की कमाई भी शामिल है, जो लगभग 70 हजार डॉलर बताई जा रही है. अभी सभी शहरों और स्क्रीन पर बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सिर्फ प्रीमियर शोज से ही फिल्म 10 लाख डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है.
एनिमल के नाम है सबसे ज्यादा कमाई का रिकार्ड
अभी तक अमेरिका में भारतीय फिल्मों के प्रीमियर कलेक्शन का रिकॉर्ड रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के नाम है, जिसने 2023 में अपने प्रीमियर तक 12 लाख डॉलर की कमाई की थी. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को चुनौती देती नजर आ रही है.
पहले भाग की जबरदस्त सफलता
धुरंधर का पहला पार्ट नॉर्थ अमेरिका में बड़ी हिट साबित हुआ था. अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी. इतना ही नहीं, इसने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते हुए वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम बनाया था. इसी वजह से दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी उत्साह देखा जा रहा है.
टॉक्सिक की रिलीज टलने से मिला फायदा
बुधवार को टॉक्सिक के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि फिल्म की रिलीज जून तक टाली जा रही है. फिल्म के स्टार और सह-निर्माता यश ने इसकी वजह मध्य पूर्व में बनी वॉर की स्थिति को बताया है. अब नए डेट के मुताबिक यह फिल्म 4 जून को रिलीज की जाएगी.
इस फैसले के बाद धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच होने वाली कड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि इस टक्कर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, और उन्होंने इस दो महा फिल्मों की टक्कर को मजाक में 'Dhuroxic' का टेग भी दिया था. वहीं टॉक्सिक की डेट टलने से मार्च महीने में अब धुरंधर 2 के सामने कोई बड़ी रिलीज नहीं है, जिससे फिल्म को विश्व स्तर पर अच्छी कमाई करने का पूरा मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें