scorecardresearch

शादी के लिए उदयपुर पहुंचे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज लेंगे सात फेरे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी से 3 दिन पहले उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. दोनों ITC मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे. शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे.

Wedding of VIROSH Wedding of VIROSH
हाइलाइट्स
  • एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज

  • होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में कपल ने अपनी शादी को Wedding of VIROSH नाम दिया है.  शादी से 3 दिन पहले दोनों सोमवार को उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए.

एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज
रश्मिका और विजय अलग-अलग अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पहुंचे. हालांकि दोनों साथ में नजर नहीं आए, लेकिन साफ था कि वे शादी के वेन्यू के लिए ही रवाना हो रहे हैं.

रश्मिका ने ब्लू पैंटसूट के साथ व्हाइट टॉप पहनकर बॉसी और एलिगेंट लुक अपनाया. वहीं विजय व्हाइट-ग्रे सूट के साथ स्टाइलिश लेदर जैकेट में काफी डैपर नजर आए. दोनों के चेहरे की मुस्कान ने साफ कर दिया कि वे अपनी जिंदगी के नए सफर को लेकर बेहद खुश हैं.

Rashmika Mandana

उदयपुर में होगा शाही आयोजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी का आयोजन Mementos by ITC Hotels में होगा, जो उदयपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है. आलीशान और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर यह वेन्यू कपल की प्राइवेट वेडिंग के लिए चुना गया है. होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए हुई है. शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे. मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे.

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में दोनों ने लिखा कि फैंस ने उन्हें प्यार से VIROSH नाम दिया था, इसलिए उन्होंने अपनी शादी को भी The Wedding of VIROSH नाम देने का फैसला किया. उन्होंने लिखा कि फैंस का प्यार हमेशा उनके साथ रहेगा और वे इस खास मौके पर उन्हें सम्मान देना चाहते हैं.

26 फरवरी को शादी, 4 मार्च को रिसेप्शन
दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे. 24 फरवरी से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे, जिनमें मेहंदी और संगीत सेरेमनी शामिल हैं. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा.