रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
शादी के बाद पहली बार एक साथ पति-पत्नी के रूप में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) मीडिया के सामने आए. गुरुवार को उदयपुर में शादी रचाने के बाद कपल जब डबोक एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां मौजूद फैंस की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया. दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर फैंस का आभार जताया.
शादी की खुशी साफ दिखाई दी
एयरपोर्ट पर नवविवाहित जोड़ी बेहद खुश नजर आई. रश्मिका ने हल्के रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जबकि विजय सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में दिखाई दिए. दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी. फोटोग्राफर्स ने जैसे ही उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू किया, कपल ने रुककर पोज दिए और फैंस को निराश नहीं किया.
गुरुवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में लिए सात फेरे
उदयपुर में गुरुवार को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जबकि विजय तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं. इसी वजह से शादी की रस्में दो परंपराओं के अनुसार निभाई गईं. सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ और शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार समारोह आयोजित किया गया.
शादी के बाद रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'Hi my loves, introducing to you now ‘My Husband’.' इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं.
रश्मिका और विजय दोनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं. रश्मिका को सोशल मीडिया पर 'नेशनल क्रश' के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और Animal में Ranbir Kapoor के अपोजिट लीड रोल निभाया. वहीं विजय देवरकोंडा ने हिंदी सिनेमा में फिल्म Liger से डेब्यू किया था.