scorecardresearch

रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, पारंपरिक अंदाज में दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

Virosh Wedding Picturs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार Vijay Deverakonda ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खूबसूरत शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. इन तस्वीरों में वह अभिनेत्री Rashmika Mandanna के साथ शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं. तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं और फैंस इस जोड़ी को जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Latest Photos Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Latest Photos

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार Vijay Deverakonda ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खूबसूरत शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. इन तस्वीरों में वह अभिनेत्री Rashmika Mandanna के साथ शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं. तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं और फैंस इस जोड़ी को जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

पारंपरिक लुक में दिखी सादगी और शाही अंदाज
शेयर की गई तस्वीरों में विजय और रश्मिका पारंपरिक दक्षिण भारतीय शादी के परिधान में नजर आ रहे हैं. विजय सफेद धोती और लाल अंगवस्त्रम में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, वहीं रश्मिका गोल्डन ज्वेलरी और लाल-गोल्ड साड़ी में दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. दोनों के गले में फूलों की माला है और उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है.

एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में रश्मिका को परिवार के सदस्य शादी की रस्मों के दौरान तैयार करते नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में यह जोड़ी मेहमानों के बीच हाथों में हाथ डालकर मंडप से बाहर निकलती दिखाई दे रही है, जहां उन पर फूलों की बारिश हो रही है.

फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई
तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. लंबे समय से विजय और रश्मिका के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं, ऐसे में इन तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को “परफेक्ट कपल” बताते हुए उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई सेलेब्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी कमेंट कर दोनों को बधाई दी है. पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं.

लंबे समय से जुड़ता रहा है नाम
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने साथ में फिल्मों में काम किया है और तभी से दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता रहा है. हालांकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है.

ये भी पढ़ें: