scorecardresearch

Rise & Fall Season 2 Winner: शहजाद पूनावाला बने विनर, प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़कर जीती ट्रॉफी, 35 लाख रुपए का इनाम ऐसे करेंगे इस्तेमाल

Rise & Fall Season 2 Winner: 'राइज एंड फॉल 2' को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया. शो में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट्स को दो समूहों में बांटा गया था. एक तरफ पेंटहाउस में रहने वाले रूलर्स थे, जिनके पास फैसले लेने और दूसरों पर कंट्रोल रखने की ताकत थी.

Advertisement
Shehzad Poonawalla Shehzad Poonawalla

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के सीजन 2 को विनर मिल गया है. पॉलिटिकल कमेंटेटर शहजाद पूनावाला ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. उन्होंने फिनाले में टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. शहजाद को जीत के साथ 35 लाख रुपए की इनामी राशि भी मिली है. उन्होंने ऐलान किया कि वह यह पूरी रकम बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे. वहीं, प्रियंका शो की फर्स्ट रनरअप रहीं. गौतम गुलाटी तीसरे, स्वरा भास्कर चौथे और करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे.

वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया शो
'राइज एंड फॉल 2' को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया. शो में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट्स को दो समूहों में बांटा गया था. एक तरफ पेंटहाउस में रहने वाले रूलर्स थे, जिनके पास फैसले लेने और दूसरों पर कंट्रोल रखने की ताकत थी. दूसरी तरफ बेसमेंट में रहने वाले वर्कर्स थे, जिन्हें मुश्किल परिस्थितियों में रहकर अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था. पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच सत्ता हासिल करने और अपनी जगह बचाने की लड़ाई चलती रही. शहजाद ने इसी खेल में सही समय पर फैसले लेकर अपनी स्थिति मजबूत की.

सिवेट तोमर से हाथापाई के बाद चर्चा में आए शहजाद
शो के सबसे बड़े विवादों में से एक शहजाद और सिवेट तोमर के बीच हुआ झगड़ा था. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस दौरान सिवेट ने शहजाद का गला पकड़ लिया और उनका कुर्ता भी फाड़ दिया. शो के नियमों के मुताबिक, शारीरिक हिंसा की अनुमति नहीं थी. इसलिए सिवेट को शो से बाहर कर दिया गया. हालांकि, शहजाद ने बाद में कहा कि उन्होंने मेकर्स से सिवेट को शो से न निकालने की अपील की थी.

 

स्वरा भास्कर से की दोस्ती फिर हुआ झगड़ा
शहजाद और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के रिश्ते में भी कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. दोनों के बीच पहले से वैचारिक मतभेद थे, लेकिन शो में शुरुआत में उनकी दोस्ती भी हुई. बाद में एक टास्क के दौरान शहजाद ने स्वरा की जगह गौतम गुलाटी को बचाने का फैसला लिया. इससे स्वरा नाराज हो गईं. स्वरा ने शहजाद पर सालों से उन्हें ट्रोल करने का आरोप लगाया. इस पर शहजाद ने भी अपना पक्ष रखा. दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई. हालांकि, बाद में गौतम के समझाने पर दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और गले मिले.

प्रियंका और गौतम से भी कई बार हुई तीखी बहस
शो में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ शहजाद की नोकझोंक भी लगातार देखने को मिली. दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे को तीखे जवाब दिए. एक एपिसोड में शहजाद के प्रियंका को 'वैम्प' कहने पर वीरेंद्र सहवाग ने भी उनसे सवाल किया था. शहजाद ने अपने बयान का बचाव किया. वहीं, गौतम गुलाटी के साथ भी उनका रिश्ता कभी अच्छा तो कभी तनावपूर्ण रहा. स्वरा की जगह गौतम को बचाने के फैसले ने दोनों के बीच एक और विवाद खड़ा कर दिया. इसके अलावा तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती भी शो में देखने को मिली.

टिकट टू फिनाले जीतकर सबसे पहले पहुंचे फिनाले में
शहजाद की जीत में टिकट टू फिनाले टास्क ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने रिषभ जायसवाल के साथ मिलकर सर्किट बोर्ड से जुड़ा टास्क 23 मिनट 46 सेकंड में पूरा किया. इस मुकाबले में उन्होंने करण पटेल और जशवंत बोपन्ना को पीछे छोड़ दिया. इस जीत के साथ शहजाद फिनाले में पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट बने. उन्होंने दूसरी बार अल्टीमेट रूलर का खिताब भी हासिल किया. इसके बाद बाकी चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली.