Ajay Devgn
Ajay Devgn
अजय देवगन की न्यू अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'रनवे 34' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया. 'रनवे 34' में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म में अजय ने एक्टिंग के अलावा, निर्देशन और निर्माता की कमान भी संभाली है. फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है.
फिल्म की कहानी एक प्लेन हादसे के और उसमें फंसे लोगों के इर्द -गिर्द घूमती है. अजय देवगन इस फिल्म में पायलट विक्रांत खन्ना की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं रकुल प्रीत सिंह को- पायलट की भूमिका में दिखाई दे रही हैं. फिल्म में प्लेन हादसा खराब मौसम की वजह से होता है. और जहाज का पायलट लैंडिग के लिए रनवे 34 को चुनता है, पायलट के इस फैसले से कंट्रोल रूम के लोग हैरान रह जाते हैं. फिल्म में ये देखना यकीनन ही दिलचस्प होगा कि प्लेन लैंड हो पाता है या नहीं.
रनवे 34 में अमिताभ बच्चन एक जांच अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं,.फिल्म में बोमन ईरानी, अधीरा धर और आकांक्षा सिंह भी हैं.
रनवे 34 को सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. सिनॉप्सिस के मुताबिक, "रनवे 34 की कहानी कैप्टन विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में विक्रांत खन्ना की लापारवाही की वजह से यात्रियों की जान पर बन आई थी. हालांकि यात्री बच जाते हैं लेकिन अपनी लापारवाही की वजह से विक्रांत को ट्रायल का सामना करना पड़ता है. बता दें कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है.