scorecardresearch

'काला हिरण' पर छाए संकट के बादल, सलमान खान की लीगल टीम ने भेजा नोटिस, रिलीज पर रोक की मांग

फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर नया विवाद सामने आया है. एक्टर Salman Khan की लीगल टीम ने फिल्म से जुड़े लोगों को कानूनी नोटिस भेजा है.

Kaala Hiran Movie Kaala Hiran Movie
हाइलाइट्स
  • फिल्म का निर्माण Amit Jani कर रहे

  • सलमान खान की लीगल टीम ने भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. अभिनेता सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म से जुड़े निर्माता और अन्य संबंधित पक्षों को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के साथ-साथ पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री हटाने की मांग की गई है. नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि मांगों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित पक्षों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिल्म के भविष्य पर बढ़ी अनिश्चितता
इस कानूनी विवाद के बाद फिल्म की रिलीज और भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिल्म का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं, जो पहले भी कई चर्चित और विवादित विषयों पर फिल्में बना चुके हैं. इससे पहले वे कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे.

फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी
विवाद के बीच जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है. फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनेट ने किया है. जारी पोस्टर में लाल और नीले रंग की थीम के बीच मुख्य किरदार को आक्रामक और रहस्यमयी अंदाज में दिखाया गया है. पोस्टर से संकेत मिलता है कि फिल्म में एक्शन और सस्पेंस का भरपूर तड़का देखने को मिल सकता है.

20 जून को आएगा टीजर
निर्माताओं का दावा है कि फिल्म जोधपुर के कोर्टरूम ड्रामे से लेकर सलमान खान की गिरफ्तारी, बिश्नोई समाज की नाराजगी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ उनके टकराव की पूरी कहानी को बेहद करीब से दिखाया जाएगा. इसे इंटरनेशनल और हॉलीवुड स्टाइल ट्रीटमेंट के साथ तैयार किया गया है. फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें