scorecardresearch

Shahrukh Pathan First Look : शाहरुख खान का 'पठान' से फर्स्ट लुक आउट, दर्शकों को दी गैंगस्टर वाली फील

फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' से उनका फुल लुक रिलीज हो गया है और वह भी ऐसे दिन जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं.

Advertisement
पठान फिल्म से शाहरुख का पहला लुक आउट पठान फिल्म से शाहरुख का पहला लुक आउट
हाइलाइट्स
  • पठान फिल्म का मोशन पोस्टर आउट

  • गैंगस्टर लुक में नजर आ रहे हैं शाहरुख

शाहरुख खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए 'पठान' से फर्स्ट लुक आउट कर दिया है. सोशल मीडिया हैंडल पर शाहरुख ने 'पठान' का एक मोशन पोस्टर पोस्ट किया. इसमें बादशाह शर्ट और जींस में हाथ में बंदूक लिए खड़े दिख रहे हैं. उनकी शर्ट पर खून के धब्बे और हाथ में चोट के निशान दिख रहे हैं. उनके इस लुक ने दर्शकों को गैंगस्टर वाली फील दी. 

शाहरुख इसमें खून से लथपथ दिखाई दिए. सबसे खास बात यह है कि इसमें शाहरुख का वॉयसओवर भी सुना जा सकता है, जिसमें वह कह रहे हैं. "जल्दी मिलते हैं पठान से". साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर अपने फैंस का आभार व्यक्त किया. 

30 साल और आपके प्यार की कोई गिनती नहीं- शाहरुख 

शाहरुख ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "30 साल और आपके प्यार और मुस्कान की कोई गिनती नहीं है. सफर #पठान के साथ जारी है. 25 जनवरी, 2023 को आप इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में देख सकते हैं". सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे. 

सिद्धार्थ आनंद ने कहा शाहरुख खान के 30 साल भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपने आप में एक सिनेमाई क्षण है और हम इसे विश्व स्तर पर उनके लाखों फैंस के साथ मनाना चाहते थे. आज शाहरुख खान का दिन है. उन्होंने कहा हमारी टीम 'पठान' शाहरुख को उन अनगिनत यादों और मुस्कानों के लिए धन्यवाद कहने का तरीका है जो उन्होंने सिनेमा में अपनी अविश्वसनीय यात्रा में हम सभी को दी हैं. 

सिद्धार्थ के अनुसार, फिल्म में SRK "इस एक्शन फिल्म में एक मिशन पर अल्फा मैन है जो उम्मीद है कि भारत में एक्शन जॉनर के लिए नए मानक स्थापित करेंगे"

ये भी पढ़ें :