scorecardresearch

'तारे जमीन पर' के ये एक्टर क्या कर रहे हैं इतने सालों बाद आज? फिल्मी दुनिया छोड़ चुनी अलग राह

क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'तारे जमीन पर' के ये एक्टर आज क्या कर रहे है.

'तारे जमीन पर' के योहान अवस्थी 'तारे जमीन पर' के योहान अवस्थी

आमिर खान की साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक ऐसी कहानी थी जिसने बच्चों की परवरिश, शिक्षा व्यवस्था और सीखने में आने वाली चुनौतियों को लेकर पूरे देश में नई चर्चा हो हवा दे दिया था. इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. फिल्म के साथ दो बाल लड़के भी खूब चर्चा में आए. वह थे दर्शील और सचेत. हालांकि क्या आप जानते हैं कि दोनों अभी क्या कर रहे हैं.

जहां दर्शील सफारी आज भी फिल्मों में एक्टिव रहने की कोशिश करते रहते हैं, वहीं फिल्म में ईशान अवस्थी के बड़े भाई का किरदार निभाने वाले सचेत धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गए. करीब दो दशक बाद अब उनकी कहानी लोगों के सामने आई है, जो लोगों को हैरान कर रहा है. 

'योहान अवस्थी' बनकर जीता था दिल
फिल्म में सचेत ने योहान नंदकिशोर अवस्थी का किरदार निभाया था. वह पढ़ाई में तेज, टेबल टेनिस में शानदार और अपने छोटे भाई ईशान का ख्याल रखने वाला जिम्मेदार बड़ा भाई दिखाया गया था. फिल्म में जहां ईशान को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, वहीं योहान हर क्षेत्र में अव्वल नजर आता था. दिलचस्प बात यह है कि सचेत की असल जिंदगी भी कुछ हद तक उनके इसी किरदार से मेल खाती है.

कई बाल कलाकार फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सचेत ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित UCL Eastman Dental Institute से Periodontology में M.Clin.Dent की डिग्री हासिल की है. इतना ही नहीं, वह European Federation of Periodontology (EFP) के रजिस्टर्ड सदस्य भी हैं. उन्होंने Overseas Registration Examination (ORE) के दोनों चरण सफलतापूर्वक पास किए हैं, जिसके बाद वे यूनाइटेड किंगडम में डेंटिस्ट के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए योग्य हो गए. विदेश जाने से पहले उन्होंने DY Patil University से पढ़ाई पूरी की थी और Periodontology में गोल्ड मेडल भी हासिल किया था.

डेंटिस्ट ही नहीं, पायलट बनने की भी तैयारी
सचेत की उपलब्धियां सिर्फ डेंटिस्ट्री तक सीमित नहीं हैं. उन्हें उड़ान भरने का भी खास शौक है. साल 2024 में उन्होंने एयरक्राफ्ट के कॉकपिट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे उनके एविएशन प्रेम की झलक देखने को मिली. एक समय फिल्मों में नजर आने वाला यह बाल कलाकार आज डेंटिस्ट होने के साथ-साथ पायलट बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है.

संयोग से मिली थी 'तारे जमीन पर'
साल 2022 में दिए गए एक इंटरव्यू में सचेत ने बताया था कि उनका फिल्म में चयन पूरी तरह संयोग था. उन्होंने बताया कि उनका परिवार पहले से फिल्मी दुनिया से जुड़ा रहा है. उनकी दादी कृष्णा कुमारी सेठ अभिनेत्री थीं, जबकि उनके दादाजी सूरज प्रकाश फिल्म निर्माता थे. इसके बावजूद उन्होंने कभी अभिनय को करियर बनाने की योजना नहीं बनाई थी. सचेत के अनुसार, फिल्म के मेकर्स असल में उनके छोटे भाई का ऑडिशन लेने आए थे. वह सिर्फ वहां मौजूद थे, तभी उनसे भी ऑडिशन देने को कहा गया. ऑडिशन के करीब एक महीने बाद उन्हें फिल्म के लिए चुन लिया गया. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 11 साल थी.

फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा दिए
'तारे जमीन पर' की सफलता के बाद सचेत को कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया. फिल्म के बाद लोग उन्हें सड़कों पर पहचानने लगे थे और उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी. हालांकि उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने के बजाय अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल करियर पर ध्यान देना बेहतर समझा. आज सचेत इंजीनियर की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सफलता सिर्फ फिल्मी दुनिया में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और मेहनत के दम पर भी हासिल की जा सकती है.
 

ये भी पढ़ें