The Kashmir Files
The Kashmir Files
आईएफएफआई के ज्यूरी हेड नदाव लपीड 'द कश्मीर फाइल्स को घटिया प्रोपेगेंडा फिल्म बताने के बाद से चर्चा में हैं. अब द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो जारी कर लपीड को खुला चैलेंज दिया है. इतना ही नहीं विवेक ने उन्हें आतंकवादियों का सपोर्ट करने वाला शख्स भी बता दिया है.
भारत के टुकड़े करने की कोशिश
विवेक अग्निहोत्री ने कहा है, दोस्तों कल गोवा में आईएफएफआई के ज्यूरी हेड और इजरायली फिल्ममेकर नदाव लपीड ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स एक प्रोपोगेंडा और वल्गर फिल्म है. मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि ये बातें भारत के टुकड़े टुकड़े करने वाले लोग हमेशा से करते आए हैं. लेकिन मेरे लिए हैरानी की बात ये है कि भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कश्मीर को भारत से अलग करने वाले टैररिस्ट के बयान को सपोर्ट किया गया. भारत में रहने वाले लोगों ने इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया है. आखिर ये कौन से लोग हैं.
Terror supporters and Genocide deniers can never silence me.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) November 29, 2022
Jai Hind. #TheKashmirFiles #ATrueStory pic.twitter.com/jMYyyenflc
मैं फिल्में बनाना बंद कर दूंगा
विवेक अग्निहोत्र ने आगे कहा, 700 लोगों के इंटरव्यू के आधार पर यह फिल्म बनी है. क्या ये 700 लोग, जिनके मां-पापा, भाई-बहनों को सरेआम काट दिया गया था, प्रोजेगेंडा और अश्लील बात कर रहे थे? कहा जाता है कि घाटी में हिंदू कभी नहीं मारे गए. इसलिए आज, मैं सभी बुद्धिजीवियों, नक्सलियों और इस्राइल के इस महान फिल्म निर्माता को चुनौती देता हूं, अगर वे यह साबित कर सकते हैं कि द कश्मीर फाइल्स का एक भी शॉट, संवाद, घटना असत्य है, तो मैं फिल्में बनाना बंद कर दूंगा.'
इजराइली सरकार ने किया बयान से किनारा
नदाव लपीड के बयान का स्वरा भास्कर ने जहां सपोर्ट किया वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर अनुपम खेर भड़क गए. उन्होंने कहा, 'हम उचित जवाब देंगे. भगवान उन्हें अक्ल दें. उन्होंने शर्मनाक बयान दिया है. मुझे ये प्री-प्लान्ड लगता है.' वहीं इजराइल सरकार ने इससे किनारा करते हुए कहा है - 'ये एक व्यक्तिगत राय थी, हम इसे स्वीकार नहीं करते हैं. शायद वो कुछ और यूरोपियन जूरी सदस्यों के साथ हैं और इजरायल का इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है.'