scorecardresearch

तलाक के चार महीने बाद विवियन डीसेना को फिर हुआ प्यार, मिस्र की जर्नलिस्ट से करने वाले हैं शादी

विवियन ने चार महीने पहले ही अपनी पत्नी वाहबिज दोराबजी से आधिकारिक तौर पर तलाक लिया है. दोनों चार साल से एक दूसरे से अलग रह रहे थे.

Advertisement
Vivian Dsena Vivian Dsena
हाइलाइट्स
  • जर्नलिस्ट से शादी करने वाले हैं विवियन डीसेना

  • चार महीने पहले ही हुआ है तलाक

टीवी एक्टर विवियन डीसेना आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. वह मिस्र की जर्नलिस्ट नूरन अली को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं.

चार साल से रिश्ते में हैं विवियन और नूरन

विवियन और नूरन चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. नूरन ने एक इंटरव्यू के लिए विवियन से संपर्क किया था. फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई, एक महीने बाद दोनों को अहसास हुआ कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं. दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता अब शादी तक पहुंच चुका है.

जल्द कर सकते हैं शादी

शादी के प्लान पर विवियन डीसेना ने कहा, मुझे नहीं पता यह कब और कैसे होने वाली है लेकिन हां यह कभी भी हो सकती है. मैं सामाजिक व्यक्ति नहीं हूं और मेरे ज्यादा दोस्त भी नहीं हैं. इसलिए, अगर मेरी शादी भी हो जाती है, तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि किसी को इसके बारे में खबर हो.


बता दें विवियन ने चार महीने पहले ही अपनी पत्नी वाहबिज दोराबजी से आधिकारिक तौर पर तलाक लिया है. दोनों चार साल से एक दूसरे से अलग रह रहे थे. दोनों ने साल 2013 में शादी की थी. विवियन को मधुबाला, कसम से जैसे कई टीवी शोज के लिए जाना जाता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)