9 साल की बच्ची ने रचा इतिहास
9 साल की बच्ची ने रचा इतिहास
मुंबई के डोंबिवली में रहने वाली 9 साल की अनैया जगदीश कुंती कारकर ने अटल सेतु उलवा से गेटवे ऑफ इंडिया तक लगभग 17 किलोमीटर का समुद्री सफर तैरकर 4 घंटे इतिहास रच दिया है. पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अनैया को बचपन से ही तैराकी का शौक है. जब वह लगभग छह वर्ष की थीं, तो परिजनों ने उनका एडमिशन डोंबिवली के एक स्विमिंग क्लास में कराया था.
हालांकि, पारिवारिक दिक्कतों के चलते बीच में कुछ समय के लिए अनैया को तैराकी की ट्रेनिंग रोकनी पड़ी. लेकिन जब उन्होंने दोबारा तैरना शुरू किया, तो समंदर पारने जैसा साहसी कार्य कर हमउम्र बच्चों के लिए प्रेरणा बन गईं. उनके पैरंट्स ने भी उन्हें लगातार हौसला दिया, फिर उन्होंने तैराकी जोरदार तैयारी शुरू की और यह बड़ा कारनामा कर दिखाया
4 घंटे में 17 किलोमीटर का समुद्री सफर
आपको बता दें कि अनैया ने 1 मई की रात करीब 2 बजे अटल सेतु के पास उल्वे से तैरना शुरू किया और सुबह करीब 6 बजे वह गेटवे ऑफ इंडिया पहुंच गई. अब ऐसे में इतनी कम उम्र में इतना बड़ा समुद्री सफर तय करने पर अनैया के साहस की चौतरफा सराहना हो रही है.
इंग्लिश चैनल पार करने का सपना
वहीं बता दें कि, इस चुनौती के लिए अनैया पिछले 6 महीने से लगातार तैयारी कर रही थीं और इससे पहले चार बार समंदर में अभ्यास कर चुकी थीं. अब उनकी इच्छा इंग्लिश चैनल पार करने की है, जिसकी तैयारी वह शुरू कर चुकी हैं.
रिपोर्टर: धर्मेंद्र दूबे
ये भी पढ़ें: