scorecardresearch

6 छात्रों का कमाल, तैयार किया अनोखा ईको-कूलर, गर्मी में मिलेगी फुल ठंडक

हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्कूल के 6 स्टूडेंट्स ने एक ऐसा इको-कूलर तैयार किया है, जिसमें क्लासरूम का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है. इन छात्रों ने मिट्टी के फेंके गए कुल्हड़ों से एक 'ईको-कूलर' तैयार किया है.

Project Aayu Project Aayu

गर्मी का मौसम है. ऐसे में कूलर और AC फुल स्पीड में चल रहे हैं. जाहिर है कि बिजली का बिल भी उतना ही आ रहा है. लेकिन हरियाणा के गुरुग्राम में 6 छात्रों ने एक ऐसा देसी और सस्ता तरीका निकाला है, जिससे ठंडक तो AC वाली मिलेगी, लेकिन बिजली का बिल आम दिनों जैसा ही होगा. इन छात्रों ने मिट्टी के फेंके गए कुल्हड़ों से एक 'ईको-कूलर' तैयार किया है, जो क्लासरूम का तापमान 6 से 8 डिग्री तक कम कर देता है. यानी बिजली के बिल की टेंशन नहीं, सिर्फ सुकून भरी ठंडक आपके मिलेगी.

6 बच्चों ने तैयार किया अनोखा कूलर-
स्कूलों में तपती धूप, झुलसाती हवाएं और टिन की छत के नीचे बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ती है. बच्चों को पढ़ाई से ज्यादा गर्मी से जूझना पड़ता है. टिन की छतों वाले स्कूल गर्मी में इतना ज्यादा गरम हो जाते हैं कि इनके कमरों के अंदर बैठना तक मुश्किल हो जा रहा है. इन्हीं हालात को देखते हुए गुरुग्राम के 6 स्टूडेंट्स ने मिलकर एक अनोखा और किफायती उपाय तैयार किया. उन्होंने फेंके गए मिट्टी के कुल्हड़ों का इस्तेमाल कर एक ईको-कूलर बनाया, जो कमरे का तापमान 6 से 8 डिग्री तक घटा देता है.

ईको-कूलर से मिलती है नेचुरल ठंडक-
इस सिस्टम की खासियत इसकी सादगी नेचुरल ठंडक की मिसाल मिट्टी के बर्तन में छुपी है. इन्हें स्क्रैप धातु और छोटे मोटर के साथ जोड़कर ऐसा ढांचा तैयार किया गया, जो कम ऊर्जा में ठंडी हवा देता है. इस पहल को प्रोजेक्ट वायु नाम दिया गया है. जिसे साल 2024 में कुल्हड़ के साथ अमायरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुरू किया.

हर यूनिट में 50 कुल्हड़ का इस्तेमाल-
हर यूनिट में करीब 50 कुल्हड़ों का इस्तेमाल होता है. अब तक चार स्कूलों में ये व्यवस्था लगाई जा चुकी है. कुल्हड़ों से बना ये कूलर अभी तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स को राहत दे रहा है. बिना भारी खर्च के ये समाधान लगातार असर भी दिखा रहा है. इस प्रयास की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है. किसी तरह का नुकसान नहीं, कम बिजली की जरूरत और पूरी तरह टिकाऊ व्यवस्था यानी एक साथ कई समस्याओं का समाधान.

ये भी पढ़ें: