scorecardresearch
Advertisement

UP: कोरोना की Third Web से पहले बच्चों के लिए पीकू वार्ड तैयार, जानें इसकी खासियत

बचपन को एक बार फिर खिलखिलाने का मौका मिल रहा है. बच्चे अब स्कूल जाने लगे हैं. उन्हें अपने दोस्तों के साथ खेलने का मौका भी मिल रहा है. हालांकि कोरोना का साया अभी खत्म नहीं हुआ है. इसी वजह से एहतियात भी पूरे बरते जा रहे हैं. प्रयागराज में तो बच्चों के लिए स्पेशल वॉर्ड्स तैयार है. बता दें कि हर तरफ बच्चों के पसंदीदा कार्टून और खुशनुमा रंगों से रंगी दीवारे देखकर कोई अंदाज़ भी नहीं लगा सकता है कि ये कोई घर या किंडर गार्डन नहीं बल्कि अस्पताल है. जानें क्या है इसकी खासियत.