scorecardresearch
Advertisement

इंडिया टुडे ग्रुप का चौथा चैनल गुड न्यूज टुडे लॉन्च, जानें GNT का क्या है मकसद?

इंडिया टुडे ग्रुप का चौथा चैनल गुड न्यूज टुडे रविवार शाम 7 बजे लॉन्च हो गया. इस चैनल का मोटो है, 'रहेंगे पॉजिटिव, बनेंगे पॉजिटिव.' इस न्यूज चैनल का फोकस पॉजिटिव न्यूज पर रहेगा. इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरमैन कली पुरी ने कहा कि इस चैनल का काम होगा जिसका काम देश का नाम बुलंद करना होगा. जो हमारे दर्शकों को मोटिवेट करे, कुछ बड़ा करने के लिए, कुछ नया करने के लिए. यह चैनल आपका हौसला बढ़ाएगा, आपको हिम्मत देगा. देखें कौन हैं इस चैनल की टीम, क्या है इसका मकसद, कैसी होंगी खबरें? जानें कैसे मिलेगी गुड न्यूज वाली स्माइल. देखें लॉन्चिंग वीडियो.