scorecardresearch
गुड न्यूज़

Holi 2026: सेना सहित, देश के कोने-कोने से आई होली की झांकी, लोगों ने इस तरह मनाया रंगों का त्योहार

होली की तस्वीरें
1/9

रंगों का त्योहार कहे जाने वाले होली में लोग सब कुछ भूल कर दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं. ऐसी ही तस्वीरें देश के कोने-कोने से आ रही हैं, जहां पूरा भारत एक ही त्योहार के रंग में डूबा हुआ है. 
 

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
2/9

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ होली मनाई और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटी.
 

अहमदाबाद
3/9

अहमदाबाद के कालूपुर स्थित स्वामीनारायण मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और रंगों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया.
 

हैदराबाद
4/9

हैदराबाद के तेलंगाना में लोगों ने सड़कों और मोहल्लों में इकट्ठा होकर रंग-गुलाल उड़ाया और नाच-गाने के साथ त्योहार का आनंद लिया.
 

पश्चिम बंगाल
5/9

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में होली के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और खुशियां को शेयर कर त्योहार की रौनक बढ़ाई.

मणिपुर
6/9

मणिपुर के इंफाल से भी तस्वीरें आई, जहां गोविंदजी मंदिर में याओशांग पर्व के अवसर पर श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव में शामिल हुए और रंग खेलकर से माहौल को उत्साहित कर दिया.
 

चेन्नई
7/9

चेन्नई में भी लोगों ने पूरे जोश के साथ होली मनाई और दोस्तों-परिवार के लोगों को जम कर रंग लगाया. 
 

प्रयागराज
8/9

प्रयागराज में जगह-जगह लोगों होली के गीतों पर झूमते हुए नजर आ रहे थे और रंग लगा कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं बाटी. 
 

जयपुर
9/9

जयपुर में देश-विदेश से आए पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रंग खेला और होली की मस्ती का भरपूर आनंद उठाया. लोगों के जोश और उत्साह ने त्योहार में चार चांद लगा दिया.