scorecardresearch
Advertisement
गुड न्यूज़

Good Photos: सोनू सूद ने कैसे किया गणपति बप्पा का स्वागत? देखें तस्वीरें

सोनू सूद ने किया गणपति बप्पा का स्वागत.
1/4

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों में पूरा देश मगन नजर आया. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक गणपति के स्वागत में पंडाल सजाए और लोगों ने धूम-धाम से बप्पा का स्वागत किया. फिल्म एक्टर सोनू सूद ने भी गणपति बप्पा का स्वागत अपने परिवार के साथ किया. सोनू सूद ने इको फ्रैंडली गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की थी. 

सोनू सूद ने किया गणपति बप्पा का स्वागत.
2/4

सोनू सूद के घर के सामने उनके प्रशंसक भी बड़ी संख्या में जुटे और उन्हें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं. गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सोनू सूद ने अपने घर को बहुत सुंदर तरीके से सजाया था. जब वे गणपति उत्सव मना रहे थे, तब बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कीं.
 

सोनू सूद ने किया गणपति बप्पा का स्वागत.
3/4

सोनू सूद ने इस पवित्र दिन फोटोग्राफर्स और पत्रकारों का भी स्वागत किया. उन्होंने पत्रकारों के बीच मिठाइयां भी बांटी. इस दौरान उनकी पत्नी सोनाली सूद भी मौजूद रहीं. अपने घर आए मेहमानों का सोनू सूद ने जमकर खातरिदारी की.

सोनू सूद ने किया गणपति बप्पा का स्वागत.
4/4

सोनू सूद गुड न्यूज टुडे पर बेहद खास शो देश की बात सुनाता हूं लेकर आ रहे हैं. वे इस कार्यक्रम में देशभर के उन लोगों की कहानियां लेकर आते हैं, जिनकी गाथाएं अब तक अनसुनी हैं. जो लोग समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं. अनसंग हीरोज की कहानियां खूस देखी-सुनी जा रही हैं.