scorecardresearch

आपन सरस्वतिया अभियान को मिला जनसमर्थन, नदी बचाने की मुहिम में प्रशासन और जनता साथ आए

झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक की पहल से शुरू हुई सरस्वतिया नदी को बचाने की मुहिम अब बड़े जन अभियान का रूप ले चुकी है. प्रशासन, समाजसेवी संस्थाएं, व्यवसायी और आम लोग मिलकर नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं. इसी कड़ी में चलाए जा रहे 'आपन सरस्वतिया' अभियान के तहत नदी की सफाई और पुनर्जीवन का कार्य लगातार जारी है.

Garhwa Initiative begins to protect and revive Garhwa river Garhwa Initiative begins to protect and revive Garhwa river

झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक की पहल से शुरू हुई सरस्वतिया नदी को बचाने की मुहिम अब बड़े जन अभियान का रूप ले चुकी है. प्रशासन, समाजसेवी संस्थाएं, व्यवसायी और आम लोग मिलकर नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं. इसी कड़ी में चलाए जा रहे 'आपन सरस्वतिया' अभियान के तहत नदी की सफाई और पुनर्जीवन का कार्य लगातार जारी है.

गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर शुरू हुए इस अभियान के दूसरे दिन भी सरस्वतिया नदी के विभिन्न हिस्सों में सफाई और डी-सिल्टिंग का काम किया गया. इस दौरान दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन की मदद से नदी से गाद और कचरा हटाया गया. अभियान में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी, नगर परिषद और सिग्नेचर वाटर के प्रोपराइटर कुंदन यादव समेत कई सामाजिक सहयोगकर्ताओं ने योगदान दिया. नगर परिषद ने दो जेसीबी उपलब्ध कराईं, जबकि मशीनों के लिए डीजल की व्यवस्था व्यवसायी कुंदन यादव ने की.

सरस्वतिया नदी के संरक्षण की शपथ
इस बीच जिला उपायुक्त ने भी अभियान से जुड़कर लोगों को सरस्वतिया नदी के संरक्षण की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि 'आपन सरस्वतिया. नाम रखने का उद्देश्य लोगों में यह भावना विकसित करना है कि यह नदी उनकी अपनी धरोहर है और इसे बचाना सभी की जिम्मेदारी है.

सरस्वतिया नदी की पूरी सफाई का अभियान
उपायुक्त ने समाजसेवी संगठनों, व्यवसायियों और सक्षम नागरिकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो लोग जेसीबी, डीजल या अन्य संसाधन उपलब्ध करा सकते हैं, वे स्वेच्छा से इस जनअभियान का हिस्सा बनें. उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग मिलता रहा तो सरस्वतिया नदी की पूरी सफाई तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा.

एसडीएम संजय कुमार ने चेतावनी दी कि नदी में कचरा फेंकने, मिट्टी डालकर उसका भराव करने या निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा और सफाई का खर्च भी उनसे ही वसूला जाएगा. इसके लिए नगर परिषद को विभिन्न स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

रिपोर्टर: चंदन कुमार कश्यप

ये भी पढ़ें: