scorecardresearch

Viral Video में बच्चे लगा रहे हाजिरी, अंदाजा देख आप भी कहेंगे 'वाह'... तरीका क्रिएटिव और इफेक्टिव

एक स्कूल में अनोखे अंदाज में टीचर की जगह बच्चे खुद अपनी अटेंडेंस लगा रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

Children Marking Their Attendance Children Marking Their Attendance

दिल्ली की एक टीचर का बच्चों को सीखाने का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. आमतौर पर स्कूलों में जहां टीचर बच्चों के नाम पुकारकर अटेंडेंस लगाते हैं, लेकिन इस क्लास में ऐसा नहीं होता. यहां बच्चे खुद अपनी अटेंडेंस लगाते हैं. इस खास  वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @mind_map_master ने शेयर किया है. वीडियो के साथ लिखा गया, "My little ones, taking charge." यानी छोटे-छोटे बच्चे अपनी जिम्मेदारी खुद संभाल रहे हैं.

कैसे काम करता है सेल्फ-अटेंडेंस बोर्ड?

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही टीचर क्लास में आती हैं, बच्चे सीधे अटेंडेंस बोर्ड के पास पहुंचते हैं. इस बोर्ड पर हर बच्चे के लिए एक छोटी माचिस की डिब्बी लगी हुई है. हर डिब्बी पर उस बच्चे की फोटो लगी है.

हर माचिस की डिब्बी के अंदर दो अक्षर लिखे हैं . 'P' यानी Present और 'A' यानी Absent. जब कोई बच्चा क्लास में आता है, तो वह अपनी डिब्बी को आगे की ओर खिसका देता है. ऐसा करते ही 'P' दिखाई देने लगता है, जिससे पता चल जाता है कि वह बच्चा स्कूल आ गया है.

खेल-खेल में सीख रहे बच्चे

यह तरीका सिर्फ हाजिरी लगाने का नहीं है, बल्कि बच्चों को जिम्मेदारी और ईमानदारी भी सिखाता है. रोज खुद अपनी मौजूदगी दर्ज करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने काम की जिम्मेदारी लेना सीखते हैं. यही वजह है कि इस छोटे से आइडिया की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.

लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इस अनोखे आइडिया की तारीफ की. एक यूजर ने कहा कि यह बच्चों को सीखने के लिए मोटीवेट करने का बहुत अच्छा तरीका है. दूसरे यूजर ने इसे शानदार और आसान आइडिया बताया. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि ऐसा सिस्टम कॉलेज और ऑफिस में भी होना चाहिए. वहीं कई लोगों का मानना था कि इससे बच्चों में भरोसा और ईमानदारी जैसी अच्छी बातें सीखने को मिलती हैं.