scorecardresearch

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे होली के मौके पर चलाने जा रही है 285 स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म टिकट की भी समस्या होगी दूर

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अच्छा कदम उठाया है. कंफर्म टिकट और भिड़ को मद्देनजर रखते हुए रेलवे ने 285 ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी गई है.

चलेगी 285 होली स्पेशल ट्रेन चलेगी 285 होली स्पेशल ट्रेन
हाइलाइट्स
  • रेलवे चलाएगी 285 ट्रेन

  • यात्रियों की समस्या होगी दूर

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे होली पर्व को लेकर 285 होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है, जिसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. कई रेल मंडलों से सुझाव भी मांगे गए हैं, वही रेलवे ने कुछ ट्रेनों की सूची टाइम टेबल के साथ जारी कर दी है. होली स्पेशल ट्रेन चलने से पर्व में घर जाने वाले और आने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा भी होगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, उनके यात्रा को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा 01 मार्च से 22 मार्च के मध्य तक 1410 होली स्पेशल ट्रेन (ट्रिप) के परिचालन का निर्णय लिया गया है. इसमें पूर्व मध्य रेल द्वारा 285 होली स्पेशल ट्रेन (ट्रिप) का परिचालन किया जायेगा.

ट्रेनों की सूची यहां देखें
1.गाड़ी सं. 09821/09822 सोगरिया(कोटा)-दानापुर-सोगरिया स्पेशल (कटनी-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-बक्सर-आरा के रास्ते)- गाड़ी सं. 09821 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 28.02.2026 एवं 07.03.2026 शनिवार को सोगरिया (कोटा) से होली स्पेशल के रूप में 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे डीडीयू रूकते हुए 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी . वापसी में, गाड़ी सं. 09822 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 02.03.2026 एवं 09.03.2026 सोमवार को दानापुर से होली स्पेशल के रूप में 01.15 बजे खुलकर 05.15 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी .

2.गाड़ी सं. 01667/01668 रानीकमलापति-दानापुर-रानीकमलापति स्पेशल (इटारसी-जबलपुर- प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-आरा के रास्ते)- गाड़ी सं. 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 27.02.2026 एवं 02.03.2026 को रानी कमलापति से होली स्पेशल के रूप में 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 05.40 बजे डीडीयू रूकते हुए 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी . वापसी में, गाड़ी सं. 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 28.02.2026 एवं 03.03.2026 को दानापुर से होली स्पेशल के रूप में 11.15 बजे खुलकर 17.00 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 08.55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी .

3.गाड़ी सं. 01665/01666 रानीकमलापति-अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल (डीडीयू-दानापुर- पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते) - गाड़ी सं. 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल 05.03.2026 से प्रत्येक गुरूवार को रानी कमलापति से होली स्पेशल के रूप में 15.20 बजे खुलकर दूसरेे दिन 10.10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 18.55 बजे अगरतला पहुंचेगी . वापसी में, गाड़ी सं. 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल 08.03.2026 से प्रत्येक रविवार को अगरतला से होली स्पेशल के रूप में 17.20 बजे खुलकर दूसरेे दिन 22.25 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 16.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी .

4.गाड़ी सं. 09525/09526 हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल (वाराणसी-बलिया-छपरा-हाजीपुर -बरौनी-कटिहार के रास्ते) - गाड़ी सं. 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल 04.03.2026 से प्रत्येक बुधवार को हापा से होली स्पेशल के रूप में 00.40 बजे खुलकर दूसरेे दिन 17.00 बजे हाजीपुर रूकते हुए तीसरे दिन 16.00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी . वापसी में, गाड़ी सं. 09526 नाहरलगुन-हापा स्पेशल 07.03.2026 से प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से होली स्पेशल के रूप में 09.40 बजे खुलकर दूसरेे दिन 07.15 बजे हाजीपुर रूकते हुए चौथे दिन 00.30 बजे हापा पहुंचेगी.


सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्री रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें