Delhi Zoo
Delhi Zoo
राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पर रही है तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं इस दौरान पर्यटक स्थलों पर विशेष व्यवस्था गर्मी से राहत देने के लिए की जा रही है. ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल सके. इस कड़ी में दिल्ली के चिड़ियाघर में पर्यटकों सहित यहां रहने वाले जीव जंतुओं के लिए गर्मी से राहत के लिए व्यवस्था की जा रही है. जहां आने वाले पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर में जगह-जगह सीटिंग अरेंजमेंट, पीने की पानी पंखा कूलर इत्यादि की व्यवस्था है. साथ ही यहां रहने वाले जीव जंतुओं के लिए भी पानी कूलर पंखे खानपान में बदलाव सहित कई इंतजाम गर्मी को लेकर किए जा रहे हैं.
राजधानी दिल्ली के चिड़ियाघर में घूमते हुए लोगों ने बताया कि यहां गर्मी को लेकर अच्छी व्यवस्था की गई है. जगह-जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं सीटिंग अरेंजमेंट है चिल्ड पानी की व्यवस्था है साथ ही पर्यटकों के अलावा जानवरों और जीव जंतुओं के लिए भी अच्छी व्यवस्था नजर आ रही है. जानवरों के लिए कूलर पंखे पानी की व्यवस्था नजर आ रही है. चिड़ियाघर घूमने पहुंचे कवि ने बताया यहां गर्मी को देखते हुए जानवरों के लिए तो व्यवस्था है.
जगह-जगह पानी की व्यवस्था
साथ ही जो घूमने आ रहे हैं उनके लिए भी गर्मी से बचने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं. पूरे चिड़ियाघर में जगह-जगह पीने का ठंडा उपलब्ध कराया गया है. हर 100 मीटर के बाद पानी का पॉइंट देखने को मिल रहा है. वही जानवरों के लिए यहां पर जितने भी मौजूद तालाब है उसमें पानी, कूलर, पंखे भी लगे हुए नजर आ रहें हैं.
बता दें कि, दिल्ली चिड़ियाघर में चिड़ियाघर प्रशासन के द्वारा यहां रहने वाले जीव जंतु और जानवरों को गर्मी से बचाने को लेकर खान-पान से लेकर उनके रहने तक में कई तरह के बदलाव किए हैं. जानवरों के बाड़े (एनिमल्स हाउस) में पंखे कूलर एडजस्ट फैन और पानी की पर्याप्त उपलब्धता कराई गई है. ताकि जानवरों को गर्मी में दिक्कत ना हो साथ ही फाउंटेन के जरिए पानी का फवारे ( वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम )पूरे चिड़ियाघर में जगह-जगह लगाया गया है. जिसके जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. ताकि यहां रहने वाले पक्षी, जीव जंतुओं को गर्मी से राहत मिले और पेड़ पौधों के लिए नमी बनी रहे.
रिपोर्टर: आशुतोष कुमार
ये भी पढ़ें: