scorecardresearch

कार चलाते वक्त अधिवक्ता को आया हार्ट अटैक, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, राहगीरों ने CPR देकर बचाई जान

यूपी से उन्नाव में कार चला रहे एक अधिवक्ता को हार्ट अटैक आ गया और गाड़ी पर से उनका कंट्रोल खत्म हो गया. गाड़ी ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी. राहगीरों ने देखा तो शीशा तोड़कर अधिवक्ता को बाहर निकाला और सीपीआर दी. जिससे उनकी जान बच गई.

Advertisement
Unnao News Unnao News

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कार चलाते वक्त अधिवक्ता को हार्ट अटैक आ गया. इसकी वजह से उन्होंने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने देखा कि अधिवक्ता अचेत हो गया है. इसके बाद राहगीरों ने कार का शीशा तोड़ा और अधिवक्ता को निकाला. फौरन सीपीआर दी गई. जिससे अधिवक्ता की जान बच गई.

कार चलाते समय अधिवक्ता को आया हार्ट अटैक-
कार चलाते वक्त एक अधिवक्ता के सीने में अचानक दर्द उठने से वह एक दम अचेत हो गया. जिससे उसकी गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. दर्द से कराहते अधिवक्ता को देखकर राहगीरों कार का शीशा तोड़ी. उसके बाद अधिवक्ता को CPR देकर उसकी जान बचाई और उसे अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल अधिवक्ता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर का कहना है कि कुछ देर हो जाती तो शायद कुछ भी हो सकता था.

कई गाड़ियों को मारी टक्कर-
उन्नाव कचेहरी से घर लौट रहे कार चालक अधिवक्ता रिंकू यादव के सीने मे अचानक तेज दर्द होने लगा. दर्द इतना घातक था कि अधिवक्ता एकदम से बेसुध होने लगे. वो सीना पकड़कर दर्द से कराहने लगे. इस दौरान अधिवक्ता कार चला रहे थे. उन्होंने कार से कंट्रोल खो दिया. उनकी कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए चली गई.

 
राहगीरों ने शीशा तोड़कर निकाला-
उन्होंने अचानक ग़दनखेड़ा रोड अजीत सिंह गेट पर गाडी की ब्रेक मार दी. इस हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई. लोग गुस्से से उनकी तरफ दौड़े. लोगों ने कार के अंदर सीने में दर्द से कराहते अधिवक्ता को देखा. इसके बाद राहगीरों ने पत्थर से कार का शीशा तोड़ा और वकील को बाहर निकाला.

राहगीरों ने CPR देकर बचाई जान-
राहगीरों ने अधिवक्ता को सीपीआर दी. एक राहगीर ने फौरन अधिवक्ता को उनकी कार से ही अस्पतपाल पहुंचाया और उनको भर्ती कराया. जिला अस्पताल में अधिवक्ता का इलाज शुरू हुआ. डॉक्टरों का कहना है कि अगर तोड़ी देर हो जाती तो कुछ भी हो सकता था. फिलहाल वह अब खतरे से बाहर है.

ये भी पढ़ें: