scorecardresearch
Advertisement

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टेबल टेनिस खेलते हुए शेयर किया VIDEO, लोगों से पूछा ये खास सवाल

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जम्मू-कश्मीर के दौरे पर सोनमर्ग में टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आए. अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टेबल टेनिस खेलते हुए वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक सवाल भी पूछा है. अनुराग ठाकुर ने कैप्शन में लिखा है कि 'आज आपने कौन सा खेल खेला? मैंने टेबल टेनिस खेला'.