scorecardresearch
Advertisement

पराली और गोबर के मिश्रण से तैयार किया कोयला, इस तरकीब से मुनाफा कमा सकते हैं किसान

फसलों की कटाई के वक्त दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के राज्यों में प्रदूषण की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है. फिलहाल खरीफ फसलों की कटाई का समय भी बेहद नजदीक आ गया है. इस बार किसान खेतों में पराली न जलाएं, इसको लेकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सरकार भी अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रही है. इन सबके बीच हिसार के दो युवा वैज्ञानिकों ने पराली और गोबर के मिश्रण से ऐसा कोयला तैयार किया है, जिससे खेतों में पराली जलाने को लेकर सरकार और किसानों के बीच खींचतान कम हो सकती है.